Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं...', PM मोदी की बात सुन हंसने लगे IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:16 PM (GMT+05:30)

    PM मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान एक ऐसा अवसर आया, जब पीएम मोदी की बात सुनकर हर कोई हंसने लगा। आखिर ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पीएम मोदी IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थे।

    2. 'मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं' पीएम की बात सुन छात्र ठहाके लगाकर हंसे।

    3. पीएम ने युवाओं को सशक्त भारत और स्टार्टअप के लिए प्रेरित किया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने होनहार छात्रों को सम्मानित किया।

    इसके बाद पीएम मोदी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान एक ऐसा अवसर आया, जब हॉल में बैठे सारे स्टूडेंट्स ठहाके लगाकर हंसने लगे।

    jagran News - 2026-08-08T141411.627

    दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आपके मन में कहीं न कहीं कुछ और चल रहा होगा। मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन यकीनन, हर छात्र के मन में आने वाले कल को लेकर सवाल तो होगा।'

    हर किसी का अलग सपना

    पीएम मोदी ने कहा, 'कई छात्र नई शहर में नई शरुआत करने की तैयारी में होंगे तो कई अपनी पहली सैलरी का भी इंतजार कर रहे होंगे। कई स्टूडेंट्स अपने स्टार्टअप का सपना भी देख रहे होंगे, जबकि कुछ छात्रों ने सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का लक्ष्य बनाया होगा।' उन्होंने कहा कि हर छात्र का सपना अलग है।

    युवा देश की ताकत

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाली बहुत सारी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि युवा जितना सशक्त होगा, भारत उतना ही सशक्त बनेगा। युवाओं ने भारत के स्टार्टअप को नई ताकत दी है।

    यह भी पढ़ें- 'आज के पल को खुलकर जी लीजिए', IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी; गर्ल स्टूडेंट्स को लेकर पूछा सवाल

    पीएम मोदी ने कहा, 'हर युवा के अंदर हमेशा सीखने की ललक होनी चाहिए। क्योंकि युवा हमारे की बहुत बड़ी ताकत हैं।'

    खबरें और भी