‘झूठ की गूंज’ से ‘माई-बाप’ संस्कृति तक, SRCC के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएम मोदी युवाओं से करेंगे संवाद। (वीडियो ग्रैब)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करने पहुंचे।
13 साल बाद पीएम एक बार दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर श्री राम कालेज ऑफ कामर्स (एसआरसीसी SRCC) में उसके शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए वहां पहुंचें।
इस कालेज ने बरसों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है, चाहे वह पढ़ाई-लिखाई में बेहतरीन प्रदर्शन हो, संस्थान को खड़ा करना हो, या फिर बिजनेस, सार्वजनिक जीवन और समाज में लीडर्स की कई पीढ़ियों को तैयार करना हो।
श्रीराम कॉलेज में पीएम मोदी का संवाद LIVE...
PM Modi In DU: वंदे मातरम से खत्म किया संबोधन
पीएम ने अपने संबोधन के दौरान एसआरसीसी में मौजूद छात्रों से संवाद किया, अंत में उन्होंने वंदे मातरम के साथ अपने संबोधन का समापन किया।
PM Modi In DU: 12 साल में रेलवे लाइनों का 100% इलेक्ट्रिफिकेशन किया
पीएम मोदी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक ट्रेनें 1925 में शुरू हुई लेकिन पिछल सरकारों ने इलेक्ट्रिफिकेशन पर ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार ने 100% तक इलेक्ट्रिफिकेशन किया।
PM Modi In DU: भारत होगा मैन्युफैक्चरिंग का हब
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में देश मैन्युफैक्चरिंग का हब होगा, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत एग्रीकल्चर का सुपरपावर होगा।
PM Modi In DU: पानी से आधे भरे गिलास को देखने की कहानी फिर सुनाई
पीएम ने 2013 के अपने संबोधन में सुनाई पानी से आधे भरे गिलास को देखने की कहानी फिर सुनाई। उन्होंने कहा कि, एक जिनको गिलास पानी से आधा भरा दिखता है। जिनको गिलास आधा खाली दिखता है। गिलास पूरा भरा दिखता है, आधा पानी और आधा हवा से भरा। मैं गिलास को पूरा भरा देखता हूं।
PM Modi In DU: युद्ध की स्थिति के बावजूद बढ़ी जीडीपी
पीएम ने अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए बताया कि जब दुनिया युद्ध की स्थिति से जूझ रही है उस समय भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत से बढ़ रही है जो अपने आप में एक खास बात है।
PM Modi In DU: 'ग्रोथ फर्श पर थी और महंगाई चरम पर', पीएम ने पिछली सरकारों पर कसा तंज
पीएम ने छात्रों से संवाद के दौरान कहा कि, एक समय था जब देश की ग्रोथ फर्श पर थी और महंगाई चरम पर थी।
PM Modi Interaction With Gen-z: दरियागंज से शुरू हुआ कॉलेज बना ज्ञान का विशाल वृक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दरियागंज की एक छोटी सी जगह से शुरू हुआ यह संस्थान आज ज्ञान के विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) ने अपनी 100 वर्षों की इस स्वर्णिम यात्रा में लाखों युवाओं के भविष्य को निखारने का काम किया है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि इस प्रतिष्ठित कॉलेज के स्नातक देश और दुनिया भर में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाते हैं और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देते हैं।
PM Modi In DU: एसआरसीसी के एलुमिलाई को बताया 'ओजी'
पीएम ने संवाद के दौरान एसआरसीसी कॉलेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि, एसआरसीसी का एलुमिलाई नेटवर्क 'ओजी' है, और यहां के छात्रों ने हर क्षेत्र में धूम मचाई है।
PM Modi In DU: पीएम मोदी ने शुरू किया संवाद
डीयू के एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में पहुंचे पीएम मोदी ने संवाद शुरू किया।
PM Modi In DU: प्रो. योगेश ने पीएम की कार्यशैली को सराहा
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. योगेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली और युवाओं के प्रति उनकी सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने स्वतंत्र भारत को जिया है और देश की चुनौतियों को करीब से समझा है।
PM Interaction with Gen-Z: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में SRCC की भूमिका अहम
कार्यक्म को संबोधित करते हुए प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में एसआरसीसी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कॉलेज ने अपने सौ वर्षों के सफर में कई सफल व्यक्तित्व और उपलब्धियां देश को दी हैं। एसआरसीसी में सफलता की अनेक कहानियां मौजूद हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती हैं।
PM Modi In SRCC: पीएम ने कॉलेज की पुस्तक का किया विमोचन
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की एक शताब्दी पुस्तक का भी विमोचन किया है।
PM Modi In DU: मेट्रो में सवार डीयू के लिए निकले पीएम मोदी
डीयू के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स SRCC के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में बच्चों से बात की।
