विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलती बस में नाबालिग से दुष्कर्म पर NHRC का एक्शन, दिल्ली-नोएडा और मैनपुरी पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Published: Wed, 02 Sep 2026 01:55 AM (IST)

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के बीच चलती बस में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले का ...और पढ़ें

यूपी नंबर की इसी स्लीपर बस में नाबालिक के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म। जागरण

यूपी नंबर की इसी स्लीपर बस में नाबालिक के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म। जागरण

HighLights

  1. NHRC ने बस में नाबालिग से दुष्कर्म का स्वतः संज्ञान लिया।

  2. दिल्ली, गौतम बुद्ध नगर, मैनपुरी पुलिस को नोटिस जारी।

  3. दो सप्ताह में जांच और मुआवजे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के बीच में चलती स्लीपर बस में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ बस ड्राइवर और कंडक्टर द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर दिल्ली और गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर और मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट में जांच की स्थिति और पीड़िता को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) की जानकारी शामिल होने की उम्मीद है।

जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि चार अगस्त को ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से बस में सवार हुई 17 वर्षीय लड़की के साथ बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

वारदात के दौरान आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और कश्मीरी गेट बस अड्डा के बाहर छोड़ दिया।

चचेरे भाई से मिलने निकली थी लड़की

आयोग का कहना है कि यदि वारदात सच हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए दिल्ली और गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर और मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।

31 अगस्त को आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़की मैनपुरी, उत्तर प्रदेश में अपने घर से सेक्टर 63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई से मिलने निकली थी, लेकिन वह अपना स्टाप मिस कर गई और परी चौक पर उतर गई। वहां से, उसने दूसरी बस पकड़ी, यह पक्का करने के बाद कि वह नोएडा के सेक्टर 63 जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में चलती बस में दुष्कर्म, 23 दिन में हो चुके थे नौ चालान; फिरोजाबाद में है रजिस्टर्ड

यह भी पढ़ें- दिल्ली बस दुष्कर्म कांड के बाद महिला सुरक्षा पर सवाल, पैनिक बटन और ट्रैकिंग सिस्टम के ऑडिट की मांग