NEET-UG पेपर लीक मामले में 14वें आरोपित के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 22 को होगी सुनवाई
सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14वें आरोपित शेषराव बजरंग सूर्यवंशी के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट ...और पढ़ें

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की सीबीआई अदालत में नीट यूजी के 14वें आरोपित के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दायर कर दी है। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
सीबीआई ने 14वें आरोपित शेषराव सूर्यवंशी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में यह कार्रवाई हुई।
राउज एवेन्यू कोर्ट में 22 अक्टूबर को अगली सुनवाई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 14वें आरोपित शेषराव बजरंग सूर्यवंशी के खिलाफ राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत में बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है।
इससे पहले सीबीआई अन्य 13 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर की तारीख तय की है। साथ ही, आरोपित को चार्जशीट की प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
सीबीआई के अनुसार, शेषराव बजरंग सूर्यवंशी इस मामले के एक अन्य आरोपित शुभम खैरनार का सहयोगी था। जांच एजेंसी नीट-यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक से जुड़े मामले की जांच कर रही है। अब सूर्यवंशी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले में आरोपितों के खिलाफ जांच से संबंधित कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
