विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिसोदिया नहीं तो कौन? CM के लिए इन चेहरों पर दांव लगाकर फिर चौंका सकते हैं केजरीवाल

Updated: Sun, 15 Sep 2024 08:56 PM (IST)

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी का नाम सबसे आगे चल रहा है। वह आप नेतृत्व की करीबी मानी जाती हैं और सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की भरोसेमंद ...और पढ़ें

केजरीवाल के कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री। (फोटो- AAP/X)
केजरीवाल के कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री। (फोटो- AAP/X)

HighLights

  1. दिल्ली के अगले सीएम को लेकर अटकलों का बाजार गरम
  2. इस पद के लिए आतिशी का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा
  3. रेस में मंत्री कैलाश गहलोत का नाम भी शीर्ष पर बताया जा रहा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पांच माह तक जेल में रहने के बाद बाहर आने पर इस्तीफा दे देने की घोषणा करने पर अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर दो दिन ही आप स्थिति स्पष्ट करेगी। मगर दिल्ली के अगले सीएम को लेकर अटकलों का बाजार गरम हो गया है।

जो कयास लगाए जा रहे हैं उनमें इस पद के लिए आतिशी का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है। उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की बात कही जा रही है। हालांकि कहा यहां तक भी जा रहा है कि आप इस पद के लिए किसी चाैंकाने वाले नाम को भी सामने ला सकती है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलाेत का नाम भी लिया जा रहा है। कुछ लाेग इस पद पर दलित चेहरा भी लाए जाने की चर्चा कर रहे हैं।

एक कैबिनेट मंत्री का भी पद भरा जाएगा

दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के साथ साथ खाली पड़े एक कैबिनेट मंत्री का पद भी भरा जाना है। यह बात तय है कि मुख्यमंत्री किसे भी बना दे, सत्ता तो केजरीवाल के हाथ ही रहेगी, क्योंकि वही इस दल के कर्ताधर्ता हैं। पार्टी या सरकार में उनके निर्देश पर ही पत्ता हिलेगा। मगर इस सब के बीच ये प्रक्रियाएं तो पूरी ही की जानी हैं।

रेस मे आतिशी का नाम सबसे आगे

इस रेस में आप नेता आतिशी का नाम सबसे आगे इसलिए भी बताया जा रहा है। वह इसलिए भी है कि उन्हें अन्य नेताओं से आप आलाकमान का करीबी माना जा रहा है, महिला होना भी उनके पक्ष में जाता है। वह सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की भी भरोसेमंद सहयोगी हैं।

ऐसे में संभावना है कि आतिशी दिल्ली सरकार की कमान संभाल सकती हैं। वह 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए आप का घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सदस्य थीं। वह आम आदमी पार्टी को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाती रही हैं।

आतिशी दूसरी सबसे पावरफुल मंत्री

दिल्ली सरकार के मुखिया केजरीवाल के बाद आतिशी इस वक्त सरकार में दूसरी सबसे पावरफुल मंत्री है। वर्तमान में दिल्ली कैबिनेट में उनके पास सबसे अधिक विभाग हैं। ऐसे में सीएम पद पर उनकी दावेदारी को खारिज नहीं किया जा सकता है।

गहलोत का भी नाम सबसे ऊपर

आतिशी के अलावा कैलाश गहलाेत का नाम भी इस पद के लिए लिया जा रहा है। गहलाेत ऐसे मंत्री हैं जो सरकार के उलझे हुए काम भी करा पा रहे हैं। उनके विभागों से संबंधित सभी बड़ी परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है। ऐसे में तमाम सियासी समीकरणों को साधने के लिए पार्टी सीएम की कुर्सी उन्हें सौंप सकती है। वहीं इस पद के लिए आप विधायक कुलदीप कुमार, राखी बिड़ला चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः 'दिल्ली में कभी भी चुनाव करवा सकती है सरकार', आतिशी ने समझाया- क्यों नहीं है सदन भंग करने की जरूरत