विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली चुनाव में AAP से किसे मिला टिकट और किसका कटा पत्ता? 70 उम्मीदवार उतारकर क्या बोले केजरीवाल

Updated: Sun, 15 Dec 2024 03:21 PM (IST)

आप की सभी 70 सीटों में से 20 नाम ऐसे हैं जो 2025 में पहली बार झाड़ू चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ते दिखेंगे। इसका मतलब यह है कि इन 20 लोगों के टिकट कट गए ह ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए 70 उम्मीदवार घोषित किए।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए 70 उम्मीदवार घोषित किए।

HighLights

  1. AAP पहली पार्टी बन गई, जिसने दिल्ली चुनाव के लिए सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे
  2. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे
  3. बीजेपी ने अभी तक कोई सूची जारी नहीं की है, जल्द ही इसकी घोषणा की संभावना है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने सभी 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस तरह आप पहली पार्टी बन गई है जिसने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं कांग्रेस अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी की पहली लिस्ट का अभी इंतजार है।

आप ने रविवार को 38 उम्मीदवारों की चौथी और आखिरी लिस्ट जारी की। इसमें पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से सीएम आतिशी, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, ओखला से अमानतुल्लाह खान, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक, तिलक नगर सीट से जरनैल सिंह, बाबरपुर से गोपाल राय, बुराड़ी से संजीव झा, शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन उम्मीदवार हैं। इस सूची में दो नाम ऐसे हैं, जो नए हैं। जैसे कस्तूरबा नगर सीट से रमेश पहलवान और उत्तम नगर सीट से पूजा बाल्यान प्रत्याशी हैं।

आप ने 70 में से 20 नए चेहरे उतारे

इस तरह, आप की सभी 70 सीटों में से 20 नाम ऐसे हैं, जो 2025 में पहली बार झाड़ू चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ते दिखेंगे। इसका मतलब यह है कि इन 20 लोगों के टिकट कट गए हैं। इसमें किराड़ी से ऋतुराज झा के बदले अनिल झा को, सीलमपुर से अब्दुल रहमान के बदले जुबैर चौधरी को, मटियाला से गुलाब सिंह यादव की जगह सोमेश शौकीन को और पटपड़गंज सीट से अवध ओझा को टिकट दिया गया है।

बीजेपी इस बार गायब है: केजरीवाल

वहीं सभी उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया से आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी गायब है। उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है से केजरीवाल हटाओ। उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं से केजरीवाल को खूब गाली दी।

उन्होंने कहा से हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विजन है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को।

भरोसा जताने के लिए धन्यवाद: केजरीवाल

CM आतिशी ने कहा कि कालकाजी से आम आदमी पार्टी (आप) का विधानसभा प्रत्याशी बनाकर मुझ पर एक बार फिर विश्वास दिखाने के लिए पार्टी के नेतृत्व और अरविंद केजरीवाल जी को धन्यवाद। यह मेरे लिए गर्व की बात है और मैं यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी।

दिल्ली चुनाव के लिए आप के 70 उम्मीदवारों की सूची

  1. बुराड़ी से संजीव झा
  2. बादली से अजेश यादव
  3. रिठाला से मोहिंदर गोयल
  4. बवाना से जय भगवान
  5. सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत
  6. नांगलोई जाट से  रघुविंदर शौकीन
  7. शालीमार बाग से वंदना कुमारी
  8. शकूरबस्ती से सत्येन्द्र कुमार जैन
  9. त्रिनगर से प्रीति तोमर
  10. वजीरपुर से राजेश गुप्ता
  11. मॉडल टाउन से अखिलेश पति त्रिपाठी
  12. सदर बाजार से सोमदत्त
  13. मटिया महल से शोएब इक़बाल
  14. बल्लीमारान से इमरान हुसैन
  15. करोल बाग से विशेष रवि
  16. मोती नगर से शिवचरण गोयल
  17. हरि नगर से राज कुमारी ढिल्लों
  18. राजौरी गार्डन से धनवती चंदेला
  19. तिलक नगर से जरनैल सिंह
  20. विकासपुरी से महिंदर यादव
  21. उत्तम नगर से पूजा बालियान
  22. द्वारका से विनय मिश्रा
  23. दिल्ली छावनी से वीरेंद्र सिंह कादियान
  24. राजिंदर नगर से दुर्गेश पाठक
  25. नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल
  26. कस्तूरबा नगर से रमेश पहलवान
  27. मालवीय नगर से सोमनाथ भारती
  28. आरके पुरम से प्रमिला टोकस
  29. महरौली से नरेश यादव
  30. अंबेडकर नगर से अजय दत्त
  31. संगम विहार से दिनेश मोहनिया
  32. ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज
  33. कालकाजी से आतिशी
  34. कोंडली से कुलदीप कुमार
  35. बाबरपुर से गोपाल राय
  36. गोकलपुर से सुरेंद्र कुमार
  37. तुगलकाबाद से सहीराम
  38. ओखला से अमानतुल्लाह खान
  39. सीलमपुर से जुबैर चौधरी
  40. मटियाला से सोमेश शौकीन
  41. नरेला से दिनेश भारद्वाज
  42. तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
  43. आदर्श नगर से मुकेश गोयल
  44. मुंडका से जसबीर कालरा
  45. जनकपुरी से प्रवीण कुमार
  46. बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज
  47. पालम से जोगिंदर सोलंकी
  48. देवली से प्रेम चौहान
  49. त्रिलोकपुरी से अंजना पारचा
  50. पटपड़गंज से अवध ओझा
  51. कृष्णा नगर से विकास बग्गा
  52. शाहदरा से जितेंद्र शंटी
  53. मुस्तफाबाद से आदिल अहमद खान
  54. मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक
  55. रोहिणी से प्रदीप मित्तल
  56. चांदनी चौक से प्रदीप सिंह साहनी
  57. पटेल नगर से प्रवेश रतन
  58. मादीपुर से राखी बिडलान
  59. जंगपुरा से मनीष सिसोदिया
  60. देवली से प्रेम कुमार चौहान
  61. गांधी नगर से नवीन चौधरी
  62. छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर
  63. किराड़ी से अनिल झा
  64. विश्वास नगर से दीपक सिंघला
  65. रोहतास नगर से सरिता सिंह
  66. लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी
  67. बदरपुर से राम सिंह
  68. सीमापुरी से वीर सिंह धींगान
  69. घोंडा से गौरव शर्मा
  70. करावल नगर से मनोज त्यागी

यह भी पढ़ें से अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, CM आतिशी कालकाजी से लड़ेंगी चुनाव; AAP के 38 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी