विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rekha Gupta: कब आएंगे महिलाओं के खातों में 2500 रुपये? आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता से पूछा सवाल

Published: Fri, 21 Feb 2025 03:12 PM (IST)

Delhi CM Rekha Gupta दिल्ली की नई भाजपा सरकार पर आम आदमी पार्टी (आप) ने हमला बोला है। आप ने ...और पढ़ें

Rekha Gupta: आप का महिलाओं से किए वादे को पूरा नहीं करने का आरोप। फाइल फोटो
Rekha Gupta: आप का महिलाओं से किए वादे को पूरा नहीं करने का आरोप। फाइल फोटो

HighLights

  1. भाजपा सरकार पर आप का हमला।
  2. पूछा-महिला सम्मान योजना की राशि कब आएगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शाम को हुई पहली कैबिनेट बैठक में रेखा गुप्ता ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू की। जिसके बाद आज दिल्ली की पूर्व सीएम और AAP नेता आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने नई भाजपा सरकार पर एक के बाद एक कई हमले किए।

आतिशी (Atishi) ने कहा कि भाजपा (BJP) की दिल्ली सरकार ने महिलाओं को धोखा दिया। पहली कैबिनेट में ही 2500 रुपये महीने की स्कीम पास करने के वादे को तोड़ दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मोदी जी ने वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपये महीना देने की योजना पहली कैबिनेट बैठक में पास होगी। कल पहली कैबिनेट हो गई, पर 2500 रुपये की योजना पास नहीं हुई।

आप आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा सवाल

आतिशी ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (Delhi CM Rekha Gupta) पर तंज कसते हुए कहा कि रेखा गुप्ता जी ने मुख्यमंत्री बनने के पहले ही दिन पूरे देश को दिखा दिया कि मोदी जी की गारंटी झूठी थी। अब सवाल ये है कि 8 मार्च तक सभी महिलाओं के खातों में 2500 रुपये आयेंगे या फिर मोदी जी की एक और गारंटी जुमला साबित होगी? वहीं पर आप आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- मोदी जी, दिल्ली की महिलायें पूछ रही हैं- कब आयेंगे उनके खातों में 2,500 रुपये?

बता दें पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो गई हैं। इसके साथ ही 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सत्तासीन हो गई। सीएम के रूप में अपने पहले फैसले में रेखा गुप्ता ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू की। दिल्ली को इस योजना का लाभ मिले, इसके लिए भाजपा ने सड़क से अदालत तक लड़ाई लड़ी।

पीएम ने चुनावी रैली में किए थे वादे-AAP

अब दिल्ली में गरीबों और 70 वर्षों से अधिक उम्र के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा भी पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। इस तरह से उन्हें 10 लाख तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। कैबिनेट बैठक में आप सरकार के विरुद्ध कैग की 14 रिपोर्ट को विधानसभा के पहले सत्र में सदन में प्रस्तुत करने का भी निर्णय लिया गया है।

पीएम ने चुनावी रैली में यह दोनों वादे किए थे। आबकारी घोटाला, मुख्यमंत्री आवास नवीनीकरण में भ्रष्टाचार सहित आप सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के कई मामलों से संबंधित कैग रिपोर्ट को विधानसभा में नहीं रखा गया।

इसे लेकर भाजपा विधायकों ने हाई कोर्ट में याचिका भी डाली थी। महिला सम्मान योजना पर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई। सरकार के अनुसार, इसपर अभी और विचार विमर्श किया जाएगा, जिसके बाद इसपर मुहर लगा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: क्या बढ़ेंगी AAP की मुश्किलें? विधानसभा सत्र में पेश होगी CAG रिपोर्ट; विजेंद्र गुप्ता ने बताया सरकार का पूरा प्लान