विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली में राहत के बादल, 40 दिन में पहली बार 40 डिग्री से नीचे गिरा पारा; बारिश को लेकर IMD ने दिया अपडेट

Published: Sun, 23 Jun 2024 06:00 AM (IST)

राजधानी में शुक्रवार को हुई वर्षा के बाद शनिवार को पूरे दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रहे। कुछ जगहों ...और पढ़ें

दिल्ली में राहत के बादल, 40 दिन में पहली 40 डिग्री से नीचे पारा
दिल्ली में राहत के बादल, 40 दिन में पहली 40 डिग्री से नीचे पारा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को हुई वर्षा के बाद शनिवार को पूरे दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बहुत हल्की वर्षा भी हुई। इससे सूरज के तेवर ढीले रहे। इस वजह से दिल्ली में 40 दिन बाद शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया गया। इससे लू से राहत रही।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार व सोमवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की वर्षा हो सकती है। इसलिए लू से राहत रहेगी।

आज कितना रहेगा तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को आंधी भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।

इससे दोनों दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री तापमान रह सकता है। इस वजह से दोनों दिन दिल्ली में लू चलने की संभावना है। इसके बाद 27 जून को हल्की वर्षा हो सकती है। इससे 27 जून से तापमान कम होगा।

शनिवार को कितना था तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले 12 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम 39.8 डिग्री सेल्सियस था। 13 मई से लगातार 40 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा।

इसके बाद अब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है और इस माह पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ। इस माह अब तक 21 दिन लगातार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस दौरान 17 जून को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

तापमान से ज्यादा महसूस हुई गर्मी

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं हीट इंडेक्स 47 रहा। इस वजह से मौसम का जितना तापमान रहा उससे अधिक गर्मी महसूस की गई। सफदरजंग, लोधी रोड सहित कुछ इलाकों में बहुत हल्की वर्षा भी हुई। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता

एनसीआर में शनिवार को हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 189, फरीदाबाद का 170, गाजियाबाद का 180, ग्रेटर नोएडा का 199, गुरुग्राम का 122 व नोएडा का एयर इंडेक्स 184 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही बरकरार रहेगी।

ये भी पढ़ें- बारिश थोड़ी, राहत बड़ी: हल्की वर्षा से बिजली की खपत हुई कम, अधिकतम मांग में भारी गिरावट दर्ज