Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Metro का एक और अश्लील वीडियो वायरल, अब पुल के नीचे गंदी हरकत करते दिखे एक लड़का और दो लड़की

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 04:33 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का और दो लड़की मेट्रो पुल के नीचे एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। वायरल वीडियो को Raka नाम के प्रो ...और पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो पुल के नीचे अश्लील हरकत करते दिखे एक लड़का और दो लड़की।
    दिल्ली मेट्रो पुल के नीचे अश्लील हरकत करते दिखे एक लड़का और दो लड़की।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो या इसके आसपास युवक-युवतियों के द्वारा अश्लील हरकत करने की घटनाएं कम नहीं हुई है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मेट्रो की सीट पर एक कपल अश्लील हरकत करते दिखे थे। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का और दो लड़की मेट्रो पुल के नीचे एक-दूसरे को किस कर रहे हैं।

    वायरल वीडियो को Raka नाम के प्रोफाइल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में मेट्रो का लोगो लगा पुल दिख रहा है। इससे स्पष्ट है कि यह दिल्ली की है और मेट्रो पुल के नीचे का वीडियो है। इसमें लड़का पहले लड़की को किस करता है, फिर बाद में उसे गोद में उठा लेता है। वहीं पास में एक और लड़की खड़ी होती है। वह दोनों को देखकर बस हंसती रहती है। वहीं इस वीडियो को पीछे से किसी ने शूट कर लिया और वायरल कर दिया। जागरण इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

    ये भी पढ़ें- Delhi Crime: चुन्नी से गला घोंटकर लड़की की हत्या करने वाला मुंबई से गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली मर्डर की वजह

    DMRC प्रमुख ने कही थी कार्रवाई की बात

    बता दें, दिल्ली मेट्रो में इस तरह की गतिविधियों को लेकर मेट्रो प्रशासन पूरी तरह सख्त है। हाल ही में डीएमआरसी प्रमुख विकास कुमार ने कहा था कि इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट है और मामले का पता चलते ही उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा था कि आम नागरिकों को भी इसे रोकने की दिशा में काम करना चाहिए। बिना लोगों की भागीदारी के इसे नहीं रोका जा सकता है।

    डीएमआरसी की चेतावनी का असर नहीं

    डीएमआरसी की चेतावनी का लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा है। दिल्ली मेट्रो काफी समय से वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। अब मेट्रो से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मेट्रो पुल के नीचे रोमांस कर रहा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Delhi: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाया पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप