विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुगलकाबाद सीट: कभी BJP का अभेद्य दुर्ग मानी जाती थी तुगलकाबाद सीट, अब करना पड़ रहा संघर्ष; AAP ने खड़ी की चुनौती

Updated: Mon, 23 Dec 2024 05:10 PM (IST)

तुगलकाबाद सीट कभी भाजपा का मजबूत गढ़ हुआ करती थी लेकिन अब आम आदमी पार्टी के लिए चुनौती बन गई है। 2015 में आप ने यह सीट भाजपा से छीन ली थी और तब से भाज ...और पढ़ें

दिल्ली की तुगलकाबाद सीट बीजेपी के लिए मजबूत किला होता था।
दिल्ली की तुगलकाबाद सीट बीजेपी के लिए मजबूत किला होता था।

HighLights

  1. तुगलकाबाद विधानसभा सीट पर लगातार पिछड़ रही भाजपा
  2. कभी भाजपा का गढ़ मानी जाती थी यह सीट

शनि पाथौली, दक्षिणी दिल्ली। कभी भाजपा का अभेद्य दुर्ग मानी जाने वाली तुगलकाबाद विधानसभा सीट आज पार्टी के लिए एक चुनौती बन गई है। आम आदमी पार्टी ने यह सीट भाजपा से 2015 में छीनी थी। तब से यहां भाजपा लगातार पिछड़ रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यहां से आप प्रत्याशी को तीन हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त मिली थी। 

आप के सहीराम पहलवान ने 2015 में भाजपा प्रत्याशी विक्रम बिधूड़ी को 33701 वोट और 2020 में 13758 वोट से हराया था। इस बार भी आप ने सहीराम पहलवान को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा यहां वापसी के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यहां से पार्टी किसी मजबूत उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार सकती है, इसलिए यहां से चुनाव लड़ाने के लिए दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी का नाम भेजा गया है। 

तुगलकाबाद से लगातार तीन बार जीते थे रमेश बिधूड़ी

पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने तुगलकाबाद से लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी के तौर पर बिधूड़ी ने 2003 में निर्दलीय उम्मीदवार शीशपाल, 2008 और 2013 सहीराम पहलवान को हराया। इसके बाद बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से सांसद बन गए। तब यहां आप ने 2015 में पहली बार अपना खाता खोला। तब से यहां आप का ही कब्जा है। 

रमेश बिधूड़ी और सहीराम के बीच हो सकता है मुकाबला

इस बार तुगलकाबाद सीट से रमेश बिधूड़ी और सहीराम पहलवान के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों गुर्जर समुदाय से आते हैं और दोनों का गौत्र भी बिधूड़ी है। अब सहीराम तेहखंड गांव में रहते हैं। जबकि बिधूड़ी तुगलकाबाद गांव में रहते हैं। एक तरफ आप यहां हैट्रिक लगाने की तैयारी में है और दूसरी तरफ भाजपा अपनी वापसी के लिए जोरशोर से जुट गई है। इस सीट के तीन वार्ड में से दो पर भाजपा के पार्षद तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के तीन में से दो पार्षद भाजपा और एक आप का है। 

इनमें तुगलकाबाद वार्ड से भाजपा की सुगंधा सचिन बिधूड़ी, हरकेश नगर वार्ड से ममता सचिन व पुल प्रह्लादपुर से आप के राकेश लोहिया पार्षद है। इस सीट से भाजपा के सचिन बिधूड़ी भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।

तुगलकाबाद सीट से कब-कब कौन जीता

वर्ष  प्रत्याशी पार्टी 
1993 शीशपाल निर्दलीय
1998 शीशपाल कांग्रेस
2003 रमेश बिधूड़ी भाजपा 
2008 रमेश बिधूड़ी भाजपा 
2013 रमेश बिधूड़ी भाजपा 
2015 सहीराम पहलवान आप 
2020 सहीराम पहलवान आप 

यह भी पढ़ेंः Delhi Chunav के लिए AAP का नया दांव, क्या बढ़ाएगा BJP की मुश्किल? रिपोर्ट से समझिए सबकुछ