विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज AAP का 'हल्ला बोल', देशभर में भाजपा मुख्यालयों के पास किया प्रदर्शन

Updated: Sat, 29 Jun 2024 02:32 PM (IST)

आम आदमी पार्टी आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजपा मुख्यालयों के पास हुए। आप ने आरोप ल ...और पढ़ें

Kejriwal News: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन।
Kejriwal News: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन।

HighLights

  1. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप करेगी प्रदर्शन।
  2. भाजपा चाहती है कि किसी भी तरह से केजरीवाल को जेल में रखा जाए-आप
  3. राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग-AAP

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शनिवार को देश भर में भाजपा मुख्यालयों के पास विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP News) के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

22 राज्यों में ‘‘आप’’ कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन

इसी तरह, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत 22 राज्यों में भाजपा मुख्यालय पर ‘‘आप’’ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद किया। आप का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली थी।

फर्जी मुकदमें लगाकर फंसाने की कर रही कोशिश-आप

तभी भाजपा की केंद्र सरकार ने सीबीआई से उन्हें गिरफ्तार करा लिया। भाजपा, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को चुनावों से दूर रखना चाहती है। इसीलिए केजरीवाल पर फर्जी मुकदमें लगाकर फंसाने की कोशिश कर रही है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा (BJP News) की केंद्र सरकार अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सीबीआई ने पिछले दो सालों तक सीएम केजरीवाल को तथाकथित शराब मामले में आरोपी नहीं बनाया था। लेकिन जब भाजपा को लगा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली है, तो इन्होंने सीबीआई को आगे कर दिया।

इन्हें कानून से कोई लेना-देना-आम आदमी पार्टी

इनका मकसद किसी केस की जांच करना नहीं है और न ही इन्हें कानून से कोई लेना-देना है। भाजपा चाहती है कि किसी भी तरह से केजरीवाल को जेल में रखा जाए, उन्हें चुनावों से दूर रखा जाए और आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए। इसलिए भाजपा अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्लीवालों का वीकेंड रहेगा खुशनुमा, UP-बिहार से पंजाब तक झमाझम बारिश; पढ़ें देशभर के मौसम का हाल