विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के एक होटल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sun, 06 Nov 2016 08:53 PM (IST)

दिल्ली के पहाड़गंज के एक होटल में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस जघन्य अपराध में एक नामी बदमाश भी शामिल है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में 10वीं की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर तमंचे के बल पर उसके साथ गैंगरेप किया गया।पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। मामले में पुलिस ने होटल मालिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि उसके एक दोस्त ने उसे धोखे से अपने घर बुलाया और फिर जबरन उसे अगवा कर पहाड़गंज स्थित एक होटल लाया गया। होटल के कमरा नंबर 202 में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

दिल्ली: महिला ने पूछे सवाल तो बच्ची को छोड़कर फरार हुआ शख्स

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गैंगरेप की वारदात में 7 से 8 लोग शामिल थे। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता जब घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर मां को शक हुआ। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई। पीड़िता की आपबीती सुनकर मां के होश उड़ गए। पीड़िता के परिजनों ने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी और मामला दर्ज करवाया।

दिल्ली: एक महीने से लापता युवती का अब तक नहीं मिला सुराग

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस जघन्य अपराध में एक नामी बदमाश भी शामिल है, जिससे उसके परिवार को जान का खतरा है। मामला दर्ज होते ही पुलिस होटल पहुंची। पुलिस ने होटल मालिक से आरोपियों की डिटेल और सीसीटीवी फुटेज मांगी तो पता चला कि घटना के वक्त होटल के सभी कैमरे बंद थे। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।