विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में आज भी लू से रहेगी राहत, सुबह में भी गर्मी रही कम; अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Published: Sat, 22 Jun 2024 04:05 PM (IST)

भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार को दिल्ली में झमाझम बारिश हुई। जिस कारण से लोगों को चिलचिलाती धूप और लू ...और पढ़ें

Delhi Weather News: दिल्ली में आज भी लू से रहेगी राहत, सुबह में भी गर्मी रही कम। फाइल फोटो
Delhi Weather News: दिल्ली में आज भी लू से रहेगी राहत, सुबह में भी गर्मी रही कम। फाइल फोटो

HighLights

  1. आज भी आकाश में छाए हुए हैं बादल।
  2. शनिवार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 179

राज्य ब्यूरो,, नई दिल्ली। (Delhi Weather Update Hindi) राजधानी में एक दिन पहले वर्षा होने से शनिवार को भी गर्मी से राहत बनी हुई है। दोपहर में लू से भी राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक लू से राहत बरकरार रहेगी। इसके बाद दो दिन के लिए फिर राष्ट्रीय राजधानी में फिर लू चल सकती है।

आज भी आकाश में छाए हुए हैं बादल

शनिवार को दिल्ली में आकाश में आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह में न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 दो दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

रविवार व सोमवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद 25 व 26 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 26 जून के बाद तापमान में फिर गिरावट शुरू होगा।

शनिवार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 179

दुसरी ओर दिल्ली (Delhi Weather) में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। शनिवार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 179 रहा, जो मध्य श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: आज छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना कम; जानें कल से कैसा रहेगा राजधानी का तापमान