विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi से चौंकाने वाली रिपोर्ट, हवा हुई और ज्यादा जहरीली, सामने आई ये बड़ी वजह

Updated: Wed, 09 Apr 2025 04:35 PM (IST)

दिल्ली में कूड़े में आग लगने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे शहर की हवा प्रदूषित हो रही है। दमकल विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने कू ...और पढ़ें

इंफो- दिल्ली की हवा को घातक बना रहे जलते कूड़े, बीते माह सर्वाधिक मामले
इंफो- दिल्ली की हवा को घातक बना रहे जलते कूड़े, बीते माह सर्वाधिक मामले

HighLights

  1. पिछले माह सबसे अधिक 720 कूड़े में आग लगने की घटनाएं हुईं।
  2. जलते कूड़े से निकलने वाले धुएं से हवा होती है प्रदूषित।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में कूड़े में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जो दिल्ली की हवा को प्रदूषित बना रही है। दमकल विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते माह सर्वाधिक 720 कूड़े में आग लगने की कॉल्स मिली थीं, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में 380 कॉल्स मिली थीं।

बताया कि कूड़े में आग लगने से इससे निकलने वाले धुएं से हवा प्रदूषित होती है जो सांस के साथ लोगों के शरीर में जाकर घातक साबित होती हैं, जिससे खासकर बुजुर्गों व बच्चों को परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। आग में लगने वाली घटनाओं को लेकर पेश है रिपोर्ट-

कूड़े में आग लगने की घटनाएं

माह : वर्ष 2023 : वर्ष 2024 : वर्ष 2025

जनवरी : 251 : 244 : 147

फरवरी : 241 : 203 : 272

मार्च : 293 : 380 : 720

तीन अप्रैल तक : 62 : 57 : 125

दमकल विभाग को मिलने वाली कुल कॉल्स

माह : वर्ष 2023 : वर्ष 2024 : वर्ष 2025

जनवरी : 2567 : 2502 : 2183

फरवरी : 1977 : 2150 : 2083

मार्च : 2425 : 2483 : 2951

तीन अप्रैल तक : 252 : 313 : 415

दमकल विभाग ने इतने लोगाें को बचाया

माह : वर्ष 2023 : वर्ष 2024 : वर्ष 2025

जनवरी : 136 : 182 : 176

फरवरी : 157 : 184 : 145

मार्च : 133 : 172 : 182

तीन अप्रैल तक : 24 : 30 : 14

यह भी पढ़ें- Delhi Zoo: जोर-शोर से होगा कछुओं और ऊदबिलाव का स्वागत, चिड़ियाघर में बनाया गया ऐसा माहौल

पिछले महीने विभिन्न जगहों पर कूड़े में आग लगने की सर्वाधिक काल्स दमकल विभाग को मिली थीं। दमकल कर्मियों द्वारा किसी भी घटना में आग फैलने से पहले ही काबू पा लिया गया। आग की बढ़ती काल्स को देखते हुए टीमों को मुस्तैद किया गया है। - संजय कुमार तोमर, उप निदेशक, दिल्ली फायर विभाग