विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक ही है: सुब्रमण्यम स्वामी

By Amit MishraEdited By:
Updated: Wed, 28 Sep 2016 09:02 AM (IST)

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कम्युनिस्टोंं पर प्रहार करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी कहा कि दुनिया सेंं कम्युनिज्म समाप्त हो रहा है अब केवल यह जेएनयू मेंं बचा है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक ही है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती पर आयोजित कार्यक्रम में 21वीं सदी में एकात्मक मानववाद की प्रासंगिता विषय पर संगोष्ठी में कहा कि दुनिया मेंं छात्रोंं को केवल पूंजीवाद और मा‌र्क्सवाद का सिद्धांत पढ़ाया जाता है, लेकिन ये दोनोंं विचारधाराएं आधी-अधूरी हैं। हम छात्रों को एकात्मक मानववाद का सिद्धांत नहींं पढ़ाते जबकि यह मानव से मानव को जोड़ने के साथ आध्यात्मिक संतुष्टि प्रदान करता है।

स्वामी ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कम्युनिस्टोंं पर प्रहार करते हुए कहा कि दुनिया सेंं कम्युनिज्म समाप्त हो रहा है अब केवल यह जेएनयू मेंं बचा है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि हिंदू और मुसलमानों का डीएनए एक ही है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को विश्वविद्यालयों के कोर्स में भी शामिल करने की बात कही।

केजरीवाल ने खुले दिल से की सुषमा की तारीफ, विश्वास ने बताया 'भारतीय शेरनी'

कार्यक्रम में एकात्मक दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डा.महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि नवंबर माह में पं. दीनदयाल उपाध्याय की कृतियों का 15 पुस्तकों के रूप मे संकलन प्रकाशित किया जाएगा जिसका विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।