विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइजीआइ एयरपोर्ट से घरेे गए तस्कर, 4.67 करोड़ का सोना बरामद

By Amit MishraEdited By:
Updated: Mon, 19 Sep 2016 06:28 PM (IST)

आइजीआइ एयरपोर्ट पर कस्टम ने सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। तस्करी के इस मामले में अधिकारियों ने एक विदेशी नागरिक सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। आइजीआइ एयरपोर्ट पर कस्टम ने सोने की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। तस्करी के इस मामले में अधिकारियों ने एक विदेशी नागरिक सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर से दिल्ली आए थे।

तस्करों के पास से 15 किलो भार की सोने की 15 टिकिया बरामद की गई है। इसकी कीमत 4.67 करोड़ रुपये आंकी गई है। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपियों ने ट्रॉली बैगेज में बनाए गए विशेष स्थान पर सोना छुपाकर रखा हुआ था।

आइजीआइ एयरपोर्ट से घरा गया तस्कर, 80 लाख की ड्रग्स बरामद