विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather News: ठंड से राहत के बाद क्या अब कोहरा करेगा परेशान, पढ़िये- मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

By Jp YadavEdited By:
Updated: Sat, 12 Feb 2022 02:02 PM (IST)

मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों के दौरान सुबह और शाम को इसी तरह की हल्की ठंड और ठिठुरन महसूस होगी। सोमवार से लेकर अगले कुछ दिन तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कोहरा परेशान कर सकता है।

Weather News: क्या अगले सप्ताह कोहरा करेगा परेशान, पढ़िये- मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
Weather News: क्या अगले सप्ताह कोहरा करेगा परेशान, पढ़िये- मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

नई दिल्ली/सोनीपत/गुरुग्राम, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर के लोगों की शनिवार की सुबह हल्की ठंड के साथ हुई तो दोपहर होते-होते मौसम का मिजाज 360 डिग्री बदल गया। घरों और दफ्तरों में बैठे लोगों ने तेज गर्मी महसूस की। इसके साथ ही अगले एक सप्ताह के दौरान ठंड से राहत और गर्मी में हल्का इजाफा  होने की बात भी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कही जा रही है। इस बीच रविवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।

 इस बीच मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों के दौरान सुबह और शाम को इसी तरह की हल्की ठंड और ठिठुरन महसूस होगी। कुल मिलाकर आगामी 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस बीच रविवार को हवाओं के कमजोर पड़ने के बाद घना कोहरा छा सकता है। इसके बाद अगले दो से तीन दिन सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बना रहेगा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के असर से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी होने के आसार हैं। इससे हवाओं के साथ नमी आने लगेगी, जिसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट होने लगेगी।  वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी से मौसम में एक बार फिर बदलाव आ सकता है। बादल छाने की संभावना है।  इसके बाद 18 फरवरी को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन ठंड वह ज्यादा असर नहीं होगा।

फसलों के लिए अनुकूल चल रहा है तापमान

दिल्ली-एनसीआर में जिस तरह का मौसम फिलहाल है, वह फसलों के लिए अनुकूल है। इस बाबत सोनीपत के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में इसी तरह तापमान ठंडा बना रहा, तो गेहूं का होगा रिकार्ड उत्पादन होगा। 

इस बीच मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों के दौरान सुबह और शाम को इसी तरह की हल्की ठंड और ठिठुरन महसूस होगी। कुल मिलाकर आगामी 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस बीच रविवार को हवाओं के कमजोर पड़ने के बाद घना कोहरा छा सकता है। इसके बाद अगले दो से तीन दिन सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बना रहेगा।

बढ़ेगी तपिश

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को तेज धूप हवाएं बेअसर कर रही हैं, लेकिन  रविवार से हवाओं के कमजोर पड़ने के साथ ही दोपहर के समय धूप की तपिश बढ़ेगी। इसके चलते अधिकतम तापमान में सुधार होगा। इसके बाद आगामी 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 10 डिग्री तक हो जाएगा। इसके बाद 17 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री हो जाएगा।

अगले सप्ताह ठंड से मिलेगी राहत या बढ़ेगी लोगों की परेशानी, पढ़िये मौसम विभाग का ताजा अपडेट

ट्रेन में सफर के लिए टिकट बुक करने की सोच रहे हैं तो तत्काल पढ़ें यह खबर, बच जाएंगे परेशानी से