विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्लीः दमकल विभाग को दीपावली पर आग लगने की 300 से अधिक कॉल प्राप्त हुईं

By JP YadavEdited By:
Updated: Mon, 31 Oct 2016 02:07 PM (IST)

दीपावली पर्व पर दिल्ली में आग लगने की काफी घटनाएं हुईं। दमकल विभाग को दीपावली की रात आग लगने की 300 से अधिक कॉल मिलीं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दीपावली पर्व पर दिल्ली-एनसीआर में आग लगने की काफी घटनाएं हुईं। दमकल विभागों को दीपावली की रात आग लगने की 300 से अधिक कॉल मिलीं। आग की इन घटनाओं में कई लोग घायल हुए।

दिल्ली दमकल सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें रात 12 बजे तक 243 कॉल प्राप्त हुईं और उन सब पर प्रतिक्रिया दी गई। इसके अलावा, रात में 107 कॉल प्राप्त हुईं। किसी घटना में बड़ा नुकसान या किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक जीसी मिश्र के मुताबिक, हमने आग से लड़ने वाले अपने अधिकतम उपकरणों को (आग लगने से संबंधित) स्थिति से निपटने के लिए सेवा में लगाया और 1500 कर्मियों को किसी तरह की संभावना घटना से निपटने के लिए तैनात किया।

उन्होंने बताया कि दमकल के 59 स्थायी स्टेशन के अलावा दमकल विभाग ने समूचे शहर में 22 स्थानों पर अस्थायी स्टेशन स्थापित किए जहां से पिछले साल दिवाली के दिन सबसे ज्यादा कॉल प्राप्त हुई थीं।

रात तीन के आसपास दिल्ली के मोहन गार्डन में पटाखों के स्टॉल में आग लगने से महिला व बच्चों का घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग के आलाधिकारी के मुताबिका, रात आठ बजे तक आग की 40 घटनाओं की कॉल मिली थीं।