विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर छाए रहेंगे बादल, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Published: Fri, 15 Aug 2025 06:30 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 15 Aug 2025 07:20 AM (GMT+05:30)

दिल्ली में भादो की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे गर्मी ...और पढ़ें

दिल्ली में बारिश से स्वतंत्रता दिवस पर सुहावना होगा मौसम। फाइल फोटो
दिल्ली में बारिश से स्वतंत्रता दिवस पर सुहावना होगा मौसम। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना |
  2. स्वतंत्रता दिवस पर बारिश की संभावना |
  3. दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यलो अलर्ट के बीच भादो की भारी वर्षा से बृहस्पतिवार को दिन भर मौसम का मिजाज बदला रहा। धूप लगभग नहीं ही निकली तो तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट देखने को मिली। उमस भरी गर्मी से राहत बनी रही। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा के कुछ दौर भी संभावित हैं।

बुधवार को अल सुबह से ही वर्षा का दौर शुरू हो गया था। कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा रुक रुककर दोपहर तक चलती रही। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 6.1 डिग्री कम 27.7 डिग्री रिकार्ड हुआ वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा में नमी का स्तर 100 से 79 प्रतिशत रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है तो सुबह साढ़े आठ बजे तक 13.1 मिमी और शाम साढ़े पांच बजे तक 79.4 मिमी दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 66.8 मिमी और 66.0 मिमी रिकार्ड की गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। गरज वाले बादलों के साथ हल्की वर्षा के एक दो दौर सुबह से दोपहर के दौरान जबकि अन्य एक दो दौर शाम से रात के दौरान होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दूसरी तरफ मौसम के असर से दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का एक्यूआइ 90 दर्ज किया गया।

इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में ही बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।

बृहस्पतिवार को कहां कितनी हुई वर्षा (मिमी में)

स्थान सुबह 8.30 तक शाम 5.30 तक

  • सफदरजंग 13.1 79.4
  • पालम 49.4 45.0
  • लोधी रोड 12.6 66.8
  • रिज 17.4 37.2
  • आयानगर 57.4 66.0
  • राजघाट 9.6 30.8
  • पूसा 5.0 49.0
  • नजफगढ़ 17.0 24.5
  • मयूर विहार 17.5 6.5