विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: मंत्री आतिशी ने सड़कों की खराब स्थिति को लेकर मुख्य सचिव को लगाई फटकार, साल के अंत तक मरम्मत के दिए निर्देश

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
Updated: Sat, 16 Dec 2023 06:38 PM (IST)

दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने राजधानी की सड़कों की हालत को देखकर मुख्य सचिव नरेश कुमार को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इन सड़कों की स्थिति को इस स ...और पढ़ें

दिल्ली की खराब सड़कों को लेकर आतिशी ने मुख्य सचिव को लगाई फटकार।
दिल्ली की खराब सड़कों को लेकर आतिशी ने मुख्य सचिव को लगाई फटकार।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री आतिशी ने राजधानी की सड़कों की हालत को देखकर मुख्य सचिव नरेश कुमार को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इन सड़कों की स्थिति को इस साल के अंत तक ठीक करने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने लिखा- जिन भी सड़कों की चौड़ाई 60 फीट से अधिक होती है, उसकी जिम्मदारी पीडब्ल्यूडी की होती है। शहर के कई हिस्सों में इन सड़कों की स्थिति काफी खराब है। कई सड़कों पर गड्ढ़े देखे गए हैं। इन्हें रिपेयर करने की आवश्यकता है। कई सड़कें तो ऐसी हैं जो पूरी तरह टूट चुकी है और उनपर कोई गाड़ियां नहीं चलती।

ये भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को देख भड़कीं स्वाति मालीवाल, PWD अधिकारियों से मांगा जवाब

सड़क के हालात को लेकर 10 बैठकें की

उन्होंने लिखा कि मैंने पिछले छह महीनों में इन सड़कों को सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी को लगातार कहा है लेकिन इन बातों पर गौर नहीं किया गया। यह हालात तब हैं, जब हमने इस मसले पर कम से कम 10 बैठकें की और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ कई बार जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। 

दिल्ली की जनता झेल रही परेशानी

उन्होंने लिखा कि पीडब्ल्यू सड़कों के हालात को लेकर कुछ तस्वीरें दी है। अगर समय रहते इन सड़कों की मरम्मति नहीं की गई तो इनपर दुर्घटना कभी भी हो सकती है। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से दिल्ली की जनता को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। यह स्वीकार्य नहीं है। 

ये भी पढ़ें- नए साल पर दिल्ली को मिलेगी जाम से मुक्ति, एक अंडरपास और तीन फ्लाईओवर का काम पूरा होते ही फर्राटा भरेंगे वाहन