विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...जब पत्नी से गले लग फफककर रो पड़े थे Manish Sisodia, जेल वक्त की ये तस्वीर हुई थी वायरल; केजरीवाल कह गए ये बात

By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
Updated: Tue, 14 Nov 2023 01:38 PM (IST)

दिल्ली शराब घोटाला मामले में फंसे और 26 फरवरी से ही घर से दूर जेल में रह रहे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की एक तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर मनीष सिसोदिया की यह तस्वीर हुई वायरल। सौ. सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर मनीष सिसोदिया की यह तस्वीर हुई वायरल। सौ. सोशल मीडिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम, शिक्षा मंत्री और आबकारी मंत्री समेत 15 से ज्यादा मंत्रालय संभालने वाले मनीष सिसोदिया बीते नौ महीने से जेल में हैं।

उन्हें 11 नवंबर को अपनी पत्नी सीमा से मिलने की इजाजत कोर्ट ने दी थी। उसी दिन की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

दिवाली से एक दिन पहले ही है तस्वीर

दिवाली से एक दिन पहले छह घंटे के लिए अपनी बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे सिसोदिया की एक तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर उस समय की है जब वह समयावधि पूरी होने पर वापस जेल जा रहे थे।

इस तस्वीर में मनीष सिसोदिया पत्नी सीमा के गले लगकर फफककर रो पड़े और उनकी पत्नी भी रोती दिखाई दीं। इसी तस्वीर को शेयर कर अरविंद केजरीवाल ने भी एक भावुक पोस्ट किया था।

केजरीवाल ने किया था ये पोस्ट

'केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ये तस्वीर बेहद पीड़ादायी है। ऐसा शख्स जिसने देश के गरीब बच्चों को एक उम्मीद दी, क्या उसके साथ ऐसा अन्याय सही है?'

दीये जलाती फोटो भी वायरल

इसके साथ ही मनीष और उनकी पत्नी की दिवाली के दीये जलाती हुई फोटो भी काफी सुर्खियों में है।