विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आपको भी एक साल में चाहिए 15 से अधिक LPG सिलेंडर तो नोट करें तरीका

By Jp YadavEdited By:
Updated: Thu, 29 Sep 2022 04:21 PM (IST)

नए नियम के अनुसार एक साल के भीतर 12 सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 12 ही रहेगा। किन्हीं कारणों से उपभोक्ता को इससे ज्यादा सिलेंडर खरीदना है तो उस पर सब्सिडी की अनुमति नहीं है। इससे अधिक सिलेंडर उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी के खरीदना होगा।

महीने में सिर्फ 2 सिलेंडर ले सकेंगे उपभोक्ता। फाइल फोटो
महीने में सिर्फ 2 सिलेंडर ले सकेंगे उपभोक्ता। फाइल फोटो

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर के लोगों के लिए घरेलू रसोई एलपीजी गैस सिलेंडर की संख्या तय कर दी गई है। इसके तहत हर महीने और सालभर में कुल कितने गैस सिलेंडर उपभोक्ता ले सकेंगे? इसका भी नियम तय कर दिया गया है। यह जानकारी सूत्रों के अनुसार है और इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

महीने में सिर्फ 2 सिलेंडर ले सकेंगे उपभोक्ता

मिली जानकारी के मुताबिक, घरेलू रसोई एलपीजी गैस सिलेंडर की संख्या उपभोक्ताओं के लिए निश्चित कर दी गई है। ताजा नियम के अनुसार, अब उपभोक्ता एक वर्ष के भीतर केवल 15 सिलेंडर ही खरीद सकेंगे। इसके साथ ही महीने में अधिकतम 2 घरेलू गैस सिलेंडर ही उपभोक्ता ले सकेंगे।

उधर, गैस सिलेंडर विपणन कंपनियों का कहना है कि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर अधिक भी लिए जा सकेंगे, लेकिन इसके लिए वजह बतानी होगी।  इसके बाद उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर दे दिया जाएगा।

एलपीजी सिलेंडर लेने का नियम पहली बार हुआ तय

यहां पर बता दें कि इससे पहले एक साल के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर लेने का कोई कोटा ही तय नहीं था। ऐसे में लोग चाहे जितने गैस सिलेंडर ले लेते थे। पहली बार घरेलू गैस सिलेंडर का कोटा तय किया गया है। इसके तहत अब एक साल के भीतर देशभर में उपभोक्ता 15 सिलेंडर से ज्यादा नहीं ले सकेंगे।

12 ही रहेगी सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या

नए नियम के मुताबिक, अब एक साल के दौरान सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की संख्या 12 होगी। इसके ज्यादा अगर आप सिलेंडर खरीदते हैं तो उस पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। कुल मिलाकर अगर आप एक साल के दौर तय संख्या से ज्यादा गैस सिलेंडर खरीदते हैं तो आपको बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर ही खरीदना होगा।

अधिक गैस सिलेंडर भी ले सकेंगे उपभोक्ता

घरेलू गैस सिलेंडर खरीदने के लिए अधिकतम 15 का नियम है, लेकिन कोई चाहे तो वह इसके अलावा भी ले सकता है। 15 से अधिक गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता को जरूरत संबंधी कागजात प्रस्तुत करने होंगे। संतुष्ट होने पर उपभोक्ता को 15 से अधिक सिलेंडर भी मिल सकेंगे। 

लोग करते हैं घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल

सालों से लोग घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक इस्तेमाल में करते रहे हैं। घरेलू समारोह और शादी-समारोह में भी घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस पर रोक लगाने के मकसद से ही यह नियम लाया गया है।

Delhi Metro में सफर करने से पहले देखें ये वीडियो, डीएमआरसी 30 लाख से अधिक यात्रियों को कुछ यूं कर रहा है अलर्ट

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-25 तक जल्द रफ्तार भरेगी Delhi Metro Airport Express Line

Haryana News: कौन हैं 103 साल के बाबा फतरा, जिन्हें कहा जाता है मांगर बनी का एनसाइक्लोपीडिया