विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Today: दिल्ली में ठंड से राहत के साथ हुई नए साल की शुरुआत, तापमान 10 डिग्री दर्ज; हवा 'बेहद खराब'

Published: Mon, 01 Jan 2024 09:59 AM (IST)

Delhi Weather Update Today तेज हवा के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर 1100 मीटर ...और पढ़ें

दिल्ली में आज विजिबिलिटी में मामूली सुधार
दिल्ली में आज विजिबिलिटी में मामूली सुधार

HighLights

  1. दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ा
  2. 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान
  3. 1100 मीटर दर्ज किया गया विजिबिलिटी का स्तर

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Today Weather News : नए साल के पहले दिन सोमवार को दिल्ली में सुबह का तापमान बढ़ा तो दृश्यता के स्तर में भी सुधार देखने को मिला।

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज के लिए कोल्ड डे रहने की संभावना जताई है। सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

1100 मीटर दर्ज किया गया विजिबिलिटी का स्तर

वहीं तेज हवा के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर 1100 मीटर तक दर्ज किया गया। इसके बाद इसमें लगातार सुधार होता गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बीच बीच में धूप भी खिली रहेगी, लेकिन हवाओं के असर से कोल्ड डे के हालात बने रहेंगे।

हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बरकरार

अधिकतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है। उधर नए साल के पहले दिन भी दिल्ली वासियों को प्रदूषित हवा से निजात नहीं मिली। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 356 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कोहरे से राहत

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सोमवार सुबह वातावरण में कोहरे से राहत देखने को मिली। वहीं सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। यह ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी अच्छी है। फसल में फुटाव देना शुरू कर दिया है। किसान यूरिया खाद डालकर सिंचाई करने में व्यस्त हैं।

अगले 15 दिन यदि ऐसी ही ठंड रही तो रबी की फसल काफी अच्छी हो जाएगी। कोहरा न होने के कारण सरसों पैदा करने वाले किसान भी खासे प्रसन्न हैं। क्योंकि सरसों में फूल और फली चल रही है।