विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Pollution: पटाखे फोड़ने से फिर बढ़ा दिल्ली में प्रदूषण, मौसम विभाग ने बताया- कब मिलेगी सांसों को राहत

By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
Updated: Tue, 14 Nov 2023 12:00 AM (IST)

आसपास के राज्यों और दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाओं के चलते राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार हुआ था। इस बार दिवाली के दिन ...और पढ़ें

पटाखे फोड़ने से दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण
पटाखे फोड़ने से दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। एनसीआर और आसपास के राज्यों में बारिश के बाद मौसम काफी हद तक साफ तो हो गया, लेकिन पटाखे फोड़ने और पराली जलाने की प्रवृत्ति में तेजी से वायु की गुणवत्ता एक दिन बाद ही फिर से बिगड़ गई है।

हफ्ते भर ऐसे रहेगी दिल्ली की हवा

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) का मानना है कि अब हफ्ते भर ऐसा ही रहेगा। हवा चलेगी तो ही वायु की गुणवत्ता में सुधार आएगा। हालांकि, इस बीच एनसीआर को प्रदूषण से हल्की राहत मिल सकती है, क्योंकि पटाखे का धुआं तीन-चार दिनों में छंट सकता है।

प्रदूषण से जल्दी मिलने की उम्मीद नहीं

आईएमडी के मुताबिक बारिश के बाद भी अभी रात की हवा लगभग स्थिर है, जबकि दोपहर में पांच से आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। हवा की गति सुस्त होने से दिल्ली को प्रदूषण से जल्दी निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर-दिसंबर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही दिल्ली समेत उत्तर भारत का मौसम प्रभावित होता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ही 10 नवंबर को एनसीआर में बारिश हुई थी। अब भारत की सीमा पर पाकिस्तान में 17 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं।

कब सुधरेगी हवा की गुणवत्ता

इसके असर से 18-19 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब एवं हरियाणा में वर्षा हो सकती है। इससे एनसीआर में हवा की गुणवत्ता भी सुधर सकती है। अभी पूरे सप्ताह वर्षा के संकेत नहीं हैं और प्रदूषण के चलते सुबह-शाम दिल्ली के आसपास धुंध रह सकता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: प्रदूषण ने बढ़ाई चिताएं, गोपाल राय ने बुलाई समीक्षा; क्या दिल्ली में लागू होगा ऑड-ईवन

यह भी पढ़ें- AAP नेता सत्येंद्र जैन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, CBI ने जबरन वसूली मामले की जांच को LG से मांगी मंजूरी