विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मछली न बनाने पर पति ने पत्नी को पीटा, काट दिया पड़ोसी का पैर

By Amit MishraEdited By:
Updated: Fri, 11 Nov 2016 08:51 PM (IST)

भरत ने नीतू को मछली बनाने के लिए कहा था। वह जब घर पहुंचा तो मछली नहीं बनी थी। इसी बात पर वह गुस्से में आ गया। उसने आठ महीने की गर्भवती पत्नी को पीटना शुरू कर दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कल्याणपुरी इलाके में घर में मछली नहीं बनाने पर एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए एक पड़ोसी पर भी उसने मांस काटने वाले छुरे से हमला कर दिया।

आरोपी की पत्‌नी नीतू (25) और पड़ोसी सुनील कुमार यादव (30) को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ोसियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया, जहां मुकदमा दर्ज कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी भरत अपनी पत्नी नीतू व तीन साल की बेटी के साथ ई ब्लॉक, जय भारती कैंप, ईस्ट विनोद नगर में रहता है। वह घर के पास में ही सब्जी की दुकान चलाता है।

गैंगरेप मामले में राखी बिड़लान के पिता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

बुधवार दोपहर भरत ने नीतू को मछली बनाने के लिए कहा था। वह जब घर पहुंचा तो मछली नहीं बनी थी। इसी बात पर वह गुस्से में आ गया। उसने आठ महीने की गर्भवती पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोस की कुछ महिलाएं आ गईं।

झगड़े के बीच मौके पर पहुंचे पड़ोसी सुनील ने बीच-बचाव किया तो भरत घर से बाहर निकल गया और सामने मीट की दुकान से छुरा लेकर सुनील पर हमला कर दिया। छुरा सुनील की जांघ में लगा। इस बीच आसपास के लोगों ने भरत को पकड़कर उसकी धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। सुनील और नीतू को अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक नीतू की हालत गंभीर बनी हुई है।

AAP के 2 नेताओं पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी की मांग