विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल की सेहत का कैसे रखें ख्याल? खाने में क्या खाएं और क्या नहीं, अपनाएं ये टिप्स तो नहीं पड़ेंगे बीमार

Updated: Fri, 31 Jan 2025 04:53 PM (IST)

Heart health Doctor Tips दिल की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए अपनी जीवनशैली और खानपान में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। फलों सब्जियों साबुत ...और पढ़ें

दिल की बात सुनिये, खानपान और जीवनशैली में बदलाव करिये। जागरण
दिल की बात सुनिये, खानपान और जीवनशैली में बदलाव करिये। जागरण

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जो मन में आया वह खा लिया। तले खाद्य पदार्थ जायकेदार लगते हैं। दिन में कई बार उन्हें खाते हैं। चीनी, नमक, कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं। फल, सब्जी और साबुत अनाज से दूरी बना ली है। व्यायाम के लिए आपके पास समय नहीं है।

आपकी यह जीवनशैली मेरी धड़कन को क्षति पहुंचा रही है। धीरे-धीरे इससे मेरी सेहत बिगड़ रही है। यह बातें आपका दिल कह रहा है। डॉक्टरों की सलाह है कि दिल की बात भी सुनिये और अपनी जीवनशैली और खानपान में बदलाव कर दिल को सेहतमंद रखें।

हृदय रोग विशेषज्ञ डा. सुनील कातयाल ने बताया कि दिल की सेहत के लिए आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन शामिल करनी चाहिए। नमक का अधिक सेवन रक्तचाप को बढ़ा सकता है।

चीनी का अधिक सेवन मधुमेह और मोटापे का कारण बन सकता है। वसा और ट्रांस वसा से बचना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना दिल के लिए अच्छा होता है। नियमित व्यायाम दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तनाव दिल के लिए हानिकारक है। तनाव को कम करने के लिए योग व ध्यान कर सकते हैं।

खानपान का ऐसे रखें ध्यान, आपका दिल न हो परेशान

फल में विटामिन, मिनरल और एंटी आक्सीडेंट दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।

साबुत अनाज में ब्राउन राइस, क्विनोआ और ओट्स में फाइबर और विटामिन दिल के लिए फायदेमंद हैं।

मछली में ओमेगा-थ्री फैटी एसिड दिल के लिए अच्छा होता है।

बादाम, अखरोट और चिया सीड्स में फाइबर, विटामिन और मिनरल होते हैं।

अंडा में प्रोटीन होता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है।

हरे पत्तेदार जैसे पालक, ब्रोकोली और स्पिनेच में विटामिन और मिनरल होते हैं।

फलों के जूस में विटामिन और मिनरल दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।

डार्क चाकलेट के एंटीआक्सीडेंट दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

ग्रीन टी में एंटीआक्सीडेंट दिल के लिए फायदेमंद होते हैं।

पानी पीना दिल की सेहत के लिए

अच्छा होता है।

इन खाद्य पदार्थों को खाने से बचें

नमक का अधिक सेवन करने से रक्तचाप बढ़ सकता है।

चीनी का अधिक सेवन मधुमेह व मोटापे को बढ़ाता है

ट्रांस वसा दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं है

फास्ट फूड दिल की सेहत के लिए हानिकारक

कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी और कैफीन दिल के लिए हानिकारक हैं

रात में सात से आठ घंटे की नींद लेना दिल के लिए अच्छा होता है।

इस पर ध्यान दें

धूमपान न करें

शराब का सेवन न करें

नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं

रक्तचाप और मधुमेह की जांच कराएं

बहाएं पसीना और तनाव से रहें दूर

व्यायाम करें। जैसे कि चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना या तैरना।

दिल के लिए सीढ़ियां चढ़ना और पैदल चलना अच्छा होता है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम वजन उठाना, पुश-अप्स करना आदि।

संगीत और कला का आनंद लेने से तनाव कम होता है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी: Namo Bharat Train से यात्रा हुई सस्ती; अब इतने रुपये की होगी बचत