विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के सफर का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे अधिक 69.94 लाख लोगों ने की यात्रा

By Santosh Kumar SinghEdited By: Shyamji Tiwari
Updated: Wed, 30 Aug 2023 08:32 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के सफर को लेकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। मेट्रो में एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड एक दिन में ही टूट ग ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के सफर का टूटा रिकॉर्ड
दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के सफर का टूटा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली मेट्रो अपने किफायती और सुविधाजनक सफर के लिए मशहूर है। पिछले कुछ महीनों में वायरल वीडियो को लेकर भी दिल्ली मेट्रो काफी चर्चा में रही है। कभी बिकनी पहने लड़की का दिल्ली मेट्रो से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ तो कभी लोगों के अश्लील हरकत का वीडियो सुर्खियों में रहा है।

एक ही दिन में टूटा रिकॉर्ड

अब दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के सफर को लेकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। जो अब तक सबसे अधिक है। इस बार के रिकॉर्ड के साथ एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड एक दिन में ही टूट गया। 28 अगस्त को सर्वाधिक 68.16 लाख यात्राएं (पैसेंजर जर्नी) हुई थी।

एक दिन में रिकॉर्ड यात्रियों ने किया सफर

वहीं, 29 अगस्त को दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के सफर को लेकर सबसे बड़ी रिकॉर्ड बनाया है। 29 अगस्त को एक दिन में 69.94 लाख यात्रियों ने सफर किया है, जो अब तक का सबसे अधिक है।  

यदि कोई यात्री मेट्रो बदलकर दूसरे कारिडोर में यात्रा करता है तो उसकी गिनती दो बार और तीन कारिडोर में यात्रा करने पर तीन बार गिनती की जाती है। इसके आधार पर पैसेंजर जर्नी की गणना होती है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने इंटरनेट मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी दी है।

कोरोना काल में घट गई थी यात्रियों की संख्या

उसका कहना है यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा कराने के मिशन के कारण यह उपलब्धि मिली है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल में कई तरह के प्रतिबंध होने के कारण यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई थी। अब कोरोना काल से पहले की तरह मेट्रो में भीड़ हो रही है।

कोरोना से पहले 10 फरवरी, 2020 को सर्वाधिक 66.18 लाख यात्राएं हुई थीं। मेट्रो के तीसरे चरण के सभी कारिडोर चालू होने से लोगों को कहीं आने-जाने में सुविधा हुई है। इससे कई लोग सड़क मार्ग की तुलना में मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं।