यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vivah Muhurat 2022-23: कब से शुरू हो रहा है विवाह के लिए शुभ मुहूर्त, नोट करें मार्च तक के दिन और तारीख
Vivah Muhurat 2022-23 आगामी नवंबर की 4 तारीख से शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो रही है। इसके बाद अगले साल मार्च 2023 तक लोग अपनी सुविधा और शुभ दिन के हिसाब से प्लान करके शादी समारोह सहित अन्य शुभ कार्य कर सकते हैं।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। Vivah Muhurat 2022-23: शादी समारोह समेत अन्य अच्छे काम के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशी और राहत भरी खबर है। दअसल, अगले महीने (नवंबर) से शादी, मुंडन और ग्रह-प्रवेश समेत अन्य कार्यों के लिए शुभ मुहुर्त की शुरुआत हो रही है। ऐसे में आप अभी से शुभ मुहूर्त के मद्देनजर प्लान कर लें।
4 नवंबर से शुरू होगा शुभ मुहुर्त
पुजारियों के अनुसार, अगले महीने 4 नवंबर दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी है। हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की नींद से जागेंगे और इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर में मांगलिक प्रारंभ हो जाएगा।
गृह प्रवेश और शादी-सगाई के लिए रहता है शुभ मुहूर्त का इंतजार
दिल्ली-एनसीआर समेत देश भर में हिंदू मान्यता के अनुसार, ज्यादातर लोग दिवाली के आसपास अपने खरीदे गए घर/फ्लैट में शिफ्ट करते हैं। नए घर में प्रवेश से पहले वह शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं। नवरात्र के अलावा दिवाली ऐसा पर्व है, जब लोग गृह प्रवेश को सर्वाधिक प्राथमिकता देते हैं।
नवंबर से लेकर मार्च तक बजेगी शहनाई
4 नवंबर को शुभ कार्यों की शुरुआत होगी और अगले साल मार्च यानी तकरीबन 5 महीने तक खूब शहनाइयां बजेंगी। पांच महीनों के दौरान 30 से अधिक दिन शुभ हैं। इन शुभ मुहूर्त पर शादी समारोह जैसे अन्य शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

चतुर्मास के खत्म होते ही शुरू होंगे शुभ मुहूर्त
गाजियाबाद के चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शास्त्री का कहना है कि फिलहाल चातुर्मास चल रहे हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। अगले महीने 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ शुभ दिन और मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी।
नवंबर 2022 में शादी व अन्य मांगलिक कार्य के मुहूर्त
- 21 नवंबर 2022 (दिन सोमवार)
- 24 नवंबर 2022 (दिन बृहस्पतिवार)
- 25 नवंबर 2022 (दिन शुक्रवार)
- 27 नवंबर 2022 (दिन रविवार)
दिसंबर में शुभ मुहुर्त
- 01 दिसंबर (दिन बृहस्पतिवार)
- 02 दिसंबर (दिन शुक्रवार)
- 04 दिसंबर (दिन रविवार)
- 07 दिसंबर (दिन बुधवार)
- 08 दिसंबर (दिन बृहस्पतिवार)
- 09 दिसंबर (दिन शुक्रवार)
- 14 दिसंबर (दिन बुधवार)
जनवरी, 2023 शुभ मुहूर्त
- 15 जनवरी, 2023 (रविवार)
- 18 जनवरी, 2023 (बुधवार)
- 25 जनवरी, 2023 (बुधवार)
- 26 जनवरी, 2023 (बृहस्पतिवार)
- 27 जनवरी, 2023 (शुक्रवार)
- 30 जनवरी, 2023 (सोमवार)
- 31 जनवरी, 2023 (मंगलवार)
फरवरी 2023 शादी मुहूर्त
- 06 फरवरी, 2023 (सोमवार)
- 07 फरवरी, 2023 (मंगलवार)
- 09 फरवरी, 2023 (बृहस्पतिवार)
- 10 फरवरी, 2023 (शुक्रवार)
- 12 फरवरी, 2023 (रविवार)
- 13 फरवरी, 2023 (सोमवार)
- 14 फरवरी, 2023 (मंगलवार)
- 22 फरवरी, 2023 (बुधवार)
- 23 फरवरी, 2023 (बृहस्पतिवार)
- 28 फरवरी, 2023 (शुक्रवार)

मार्च 2023 शादी मुहूर्त
- 06 मार्च, 2023 (सोमवार)
- 09 मार्च, 2023 (बृहस्पतिवार)
- 11 मार्च, 2023 (शुक्रवार)
- 13 मार्च, 2023 (सोमवार)
विवाह-समारोह की शुभ घड़ी आई
यहां पर बता दें कि 4 नवंबर से शुरू कार्य शुरू हो तो रहे हैं, लेकिन साल के अंतिम महीने यानी दिसंबर में सिर्फ 7 विवाह मुहूर्त ही हैं। ऐसे में लोग मार्च महीने तक शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर ही अपने कार्यों के लिए योजना बनाएं।

