विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP के 2 नेताओं पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

By Amit MishraEdited By:
Updated: Tue, 08 Nov 2016 07:33 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के नेता राम प्रताप गोयल और भूपेंद्र के खिलाफ पीड़िता ने गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है। भूपेंद्र 'आप' विधायक राखी बिड़लान के पिता हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। महिलाओं से बदसलूकी के मामले में घिरने के बाद अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 2 नेताओं पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दोनों 'आप' नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला दिल्ली के साउथ रोहिणी थाना क्षेत्र का है। आम आदमी पार्टी के नेता राम प्रताप गोयल और भूपेंद्र के खिलाफ पीड़िता ने गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि राम प्रताप गोयल और भूपेंद्र ने टिकट का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप किया। भूपेंद्र 'आप' विधायक राखी बिड़लान के पिता हैं।

दिल्ली के एक होटल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी राम प्रताप गोयल आम आदमी पार्टी का जिला कोषाध्यक्ष है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाजपा का वार

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 'आप' विधायक राखी बिड़लान के पिता भूपेंद्र व कोषाध्यक्ष राम प्रताप ने एक महिला को निगम चुनाव में टिकट का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। जिस पार्टी के नेता, विधायक, मंत्री व इनके रिश्तेदार महिलाओं का शोषण करते हों उस पार्टी के राज में महिलाएं सुरक्षित कैसे महसूस कर सकती हैं।

शुरू हुई सियासत

आप नेताओं के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भाजपा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर व पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की तस्वीर