विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसान आंदोलन: वंदे भारत, शताब्दी सहित दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

By Santosh Kumar SinghEdited By: Nitin Yadav
Updated: Sat, 30 Sep 2023 12:33 PM (IST)

पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण ट्रेन परिचालन पर बुरा असर पड़ा है। पंजाब में कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इससे दिल्ली से पंजाब की तरफ जाने वाली ...और पढ़ें

वंदे भारत, शताब्दी सहित दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द।
वंदे भारत, शताब्दी सहित दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द।

HighLights

  1. दिल्ली में दिखा पंजाब किसान आंदोलन का असर
  2. वंदे भारत, शताब्दी सहित कई ट्रेनें रद्द
  3. स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू करेगा रेलवे

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण ट्रेन परिचालन पर बुरा असर पड़ा है। पंजाब में कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इससे दिल्ली से पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई है। शनिवार को कटड़ा वंदे भारत, दुरंतो, अमृतसर शताब्दी सहित कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

पिछले तीन दिनों से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है। लगभग दो सौ ट्रेनें निरस्त की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि पंजाब में कई स्थानों पर प्रदर्शनकारी ट्रैक पर धरना दे रहे हैं। इस कारण ट्रेनों को निरस्त करना पड़ रहा है।

राज्य सरकार के संपर्क में है रेलवे

रेलवे अधिकारी राज्य सरकार के संपर्क में हैं। स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू की जाएगी। वहीं, किसानों ने शनिवार से हरियाणा में भी ट्रेन रोकने की चेतावनी दी है। इससे परेशानी और बढ़ सकती है। सप्ताहांत पर पंजाब और माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटड़ा जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में नाबालिक से हैवानियत, दर्जी का काम करने वाले युवक ने12 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म

दिल्ली से संबंधित निरस्त की गई ट्रेनें

  • नई दिल्ली- कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस(22439)
  • कटड़ा- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (22440)
  • अमृतसर- नई दिल्ली शताब्दी (12014)
  • नई दिल्ली- लोहियाखास सरबत दा खालसा एक्सप्रेस (22479)
  • लोहियाखास- नई दिल्ली सरबत दा खालसा एक्सप्रेस(22480)
  • अमृतसर- नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस (12460)
  • जालंधर सिटी- नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस (14682)
  • जम्मू तवी दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस (12266)
  • पठानकोट पुरानी दिल्ली धौलाधार एक्सप्रेस (14036)
  • कटड़ा- डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस (12920)

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक: 44 बच्चाें समेत 239 लोगों को काटा, स्ट्रीट डॉग्स के हमले से लोग में खौफ