यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DPS द्वारका 100 अभिभावकों से जुड़ी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा अपना निर्णय
दिल्ली हाईकोर्ट ने DPS द्वारका को दिल्ली सरकार के नियंत्रण में देने की मांग वाली 100 अभिभावकों की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिकाकर्ताओं न ...और पढ़ें

HighLights
- 100 अभिभावकों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना निर्णय सुरक्षित रखा।
- स्कूल ने अभिभावकों से अस्वीकृत फीस वसूलने के लिए दबाव डाला।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में द्वारका दिल्ली पब्लिक स्कूल को दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के नियंत्रण में देने का निर्देश देने की मांग वाली 100 अभिभावकों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।
प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए 100 से अधिक अभिभावकों ने याचिका दायर की है। आज इस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग करते हुए याचिका में कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में स्कूल ने अभिभावकों से अस्वीकृत फीस वसूलने के लिए दबाव डाला है और बलपूर्वक तरीकों का इस्तेमाल किया है।