Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली में बदलेगा मौसम, अगले हफ्ते हो सकती है बारिश; 27 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 07:24 AM (IST)

    दिल्ली में बारिश के आसार हैं और अगले हफ्ते हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने 27 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। ...और पढ़ें

    राजधानी दिल्ली में अगले हफ्ते बारिश के आसार।
    राजधानी दिल्ली में अगले हफ्ते बारिश के आसार।

    HighLights

    1. कल हो सकती है बहुत हल्की वर्षा, क्रिसमस के बाद दो दिन हो सकती है हल्की से मध्यम स्तर वर्षा
    2. शनिवार सुबह मध्यम स्तर के कोहरे के कारण सफदरजंग के पास 200 मीटर रही न्यूनतम दृश्यता

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार सुबह मध्यम स्तर के कोहरे के कारण सफदरजंग के पास सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच आधे घंटा न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर रही। वहीं आइजीआइ एयरपोर्ट के पास हल्का कोहरा होने के कारण सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर रही। इसके बाद कोहरा घटने से दृश्यता में सुधार हुआ।

    शनिवार को तापमान में पिछले दिन के मुकाबले खास बदलाव नहीं हुआ। रविवार को सुबह में स्मॉग के साथ-साथ मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है। दिन में आसमान साफ रहेगा। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस वजह से अगले सप्ताह दिल्ली में वर्षा हो सकती है। सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा क्रिसमस बाद लगातार दो दिन हल्की व मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

    कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में बहुत हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मंगलवार को मध्यम स्तर का या घना कोहरा हो सकता है। इस वजह से मौसम विभाग ने मंगलवार को यलो अलर्ट जारी किया है। फिर 26 दिसंबर को हल्की वर्षा और 27 दिसंबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है या बौछारें पड़ सकती हैं।

    मौसम विभाग ने 27 दिसंबर के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। 27 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ सकती है। इस माह अब तक एक दिन नौ दिसंबर को कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई थी। उस दिन दिल्ली में 0.10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इस कारण राजधानी में ठंड में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं एक बार फिर राजधानी में बारिश के बाद ठंड में वृद्धि होगी।

    खबरें और भी

    शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। इसके एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली पर प्रदूषण की मार, 'बेहद खराब' रहा AQI; जानें आनेवाले दिनों में कैसी रहेगी हवा की गुणवत्ता