विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में एक दिन की बारिश ने बढ़ाई ठंड; तीन डिग्री गिरा तापमान; आज साफ रहेगा मौसम

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Updated: Sun, 12 Nov 2023 06:30 AM (IST)

Delhi Weather Update Today मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह में हल्का कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमा ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: दिल्ली में एक दिन की बारिश ने बढ़ाई ठंड; तीन डिग्री गिरा तापमान; आज साफ रहेगा मौसम
Delhi Weather Update: दिल्ली में एक दिन की बारिश ने बढ़ाई ठंड; तीन डिग्री गिरा तापमान; आज साफ रहेगा मौसम

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में एक दिन पहले हुई वर्षा के कारण ठंडक बढ़ गई है। इस वजह से सुबह के तापमान के साथ-साथ दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। इस वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

आज साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह में हल्का कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। सोमवार और मंगलवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम स्तर का कोहरा होगा। इसके बाद आकाश साफ हो जाएगा और ठंड भी बढ़ेगी।

दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और मयूर विहार में 13.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सबसे कम मुंगेशपुर में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में भी अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Delhi Air Pollution: 27 हजार नवजातों की सांसों पर संकट का जिम्मेदार कौन, वायु प्रदूषण शारीरिक विकास में बाधक