Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, चल रही तेज हवाएं; छाए काले बादल

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 03:59 PM (IST)

    दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल गया आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी क ...और पढ़ें

    राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बारिश की चेतावनी।
    राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बारिश की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

    मौसम में बदलाव होने से दिल्लीवासियों को उमस से राहत मिली है। इससे पहले गुरुवार को भी कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई। 

    शनिवार को भी आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

    शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने और दोपहर बाद या शाम के समय हल्की वर्षा होने की भी संभावना है।