Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Railways: घने कोहरे का असर, कई घंटों की देरी से चल रही दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें; देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 12:17 PM (IST)

    दिल्ली सहित उत्तरी भारत में इन दिनों घने कोहरे की चादर देखने को मिल है। इससे सड़क और रेल परिचालन प्रभावित हो रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक कोहरे के ...और पढ़ें

    Indian Railways: घने कोहरे का असर, कई घंटों की देरी से चल रही दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें
    Indian Railways: घने कोहरे का असर, कई घंटों की देरी से चल रही दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें

    एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तरी भारत में इन दिनों घने कोहरे की चादर देखने को मिल है। इससे सड़क और रेल परिचालन प्रभावित हो रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, कोहरे के कारण आज गुरुवार को 24 ट्रेनों के दिल्ली देरी से पहुंचेंगी।

    उत्तरी रेलवे के अनुसार, कम से कम चार ट्रेनें लगभग 4 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिनमें कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस, कामाख्या-दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र मेल और सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    Also Read-

    दिल्ली नहीं, यह रहा देश का सबसे प्रदूषित शहर, NCR का यह इलाका Top-3 में है शामिल

    घंटों की देरी से चल रही ट्रेनें

    रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-निजामुद्दीन, चेन्नई-नई दिल्ली जीटी और मानिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें लगभग 2.15 घंटे की देरी से आने की संभावना है, जबकि अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही है।

    वहीं, कम से कम 13 ट्रेनें लगभग 1-1.15 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिनमें डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली ड्यूरॉन्ट, पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मां बेल्ही शामिल हैं।

    इसके अलावा, दो ट्रेनें सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस और अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस, दिल्ली में लगभग 3.15 घंटे की देरी से पहुंचने की संभावना है।

    आज से ठंड से कुछ राहत के आसार

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि आज से उत्तर पश्चिम भारत में ठंडे दिन से गंभीर ठंडे दिन की स्थिति में कमी आने की संभावना है।

    खबरें और भी