Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: बादलों की लुकाछिपी के बीच पड़ी फुहार, आज भी वर्षा के आसार

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 11:08 AM (IST)

    दिल्ली में बादलों और हल्की वर्षा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गरज के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। मानसून में ...और पढ़ें

    दिल्ली में बदला मौसम हल्की बारिश से तापमान में गिरावट, वायु गुणवत्ता में सुधार। फाइल फोटो
    दिल्ली में बदला मौसम हल्की बारिश से तापमान में गिरावट, वायु गुणवत्ता में सुधार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी के बीच कुछ स्थानों पर हल्की फुहार भी पड़ी। बादल और हल्की वर्षा के चलते न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी। अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने शनिवार को गरज के साथ वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। वर्षा का क्रम अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। मानसून में वर्षा का क्रम जारी रहने से वायु गुणवत्ता (एक्यूआइ) में भी सुधार हुआ है। यह लगातार संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है।

    सीपीसीबी के मुताबिक, अलीपुर में एक्यूआइ 88, अशोक विहार में 101, आयानगर में 91, नरेला में 106 और सोनिया विहार में 110 दर्ज किया गया। अगले पांच दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा के अनुमान के बीच फिलहाल वायु गुणवत्ता के संतोषजनक बने रहने का अनुमान है।