Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: हल्की बारिश से भी नहीं मिली राहत, अगले दो दिनों में आएगी तापमान में गिरावट; पढ़ें IMD का अपडेट

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 10:06 PM (IST)

    दिल्ली में सोमवार को उमस भरी गर्मी रही। हल्की बारिश से भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35.6 डिग ...और पढ़ें

    उमस भरी गर्मी के बीच आज कहीं हल्की, कहीं मध्यम वर्षा के आसार।
    उमस भरी गर्मी के बीच आज कहीं हल्की, कहीं मध्यम वर्षा के आसार।

    HighLights

    1. दिल्ली में उमस भरी गर्मी का प्रकोप |
    2. हल्की बारिश से भी नहीं मिली राहत |
    3. प्रदूषण का स्तर नियंत्रण में |

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार को भी राजधानी में उमस भरी गर्मी महसूस की गई। हालांकि कहीं हल्की तो कहीं थोड़ी तेज वर्षा वर्षा भी हुई, लेकिन इससे उमस कम नहीं हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का अनुमान जताया है। इसके चलते अगले दो तीन दिन के दौरान तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

    सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 84 से 64 प्रतिशत दर्ज किया गया। जहां तक वर्षा का सवाल है तो शाम साढ़े पांच बजे तक पालम में 10.7 मिमी, आयानगर में 0.5 मिमी और लोधी रोड पर बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई।

    मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और बिजली चमकने के आसार हैं। ज्यादातर जगह हल्की जबकि कुछ जगह मध्यम वर्षा हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 एवं 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले कई दिन गर्मी के तेवर हल्के रहने और तापमान में गिरावट भी बने रहने की संभावना है।

    प्रदूषण का स्तर हाल फिलहाल नियंत्रण में

    दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से प्रदूषण का स्तर हाल फिलहाल नियंत्रण में ही चल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआइ 86 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट क्यों पहुंची नायरा एनर्जी? EU और रूस से जुड़ा है मामला, जानें पूरी खबर