विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Water Supply: दिल्ली के कई पॉश इलाकों में बंद हो सकती है पानी की सप्लाई, कहीं आपका क्षेत्र तो नहीं शामिल

Updated: Tue, 28 Jan 2025 12:03 PM (IST)

यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट गहरा गया है। वजीराबाद और चंद्रावल जलशोधन संयंत्र से लगभग 20 प्रतिशत कम पानी मिल रह ...और पढ़ें

दिल्ली के कई इलाकों में जल आपूर्ति बाधित। फाइळ फोटो- जागरण ग्राफिक्स
दिल्ली के कई इलाकों में जल आपूर्ति बाधित। फाइळ फोटो- जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. यमुना नदी के वजीराबाद बैराज में बढ़ गया है अमोनिया का स्तर
  2. वजीराबाद और चंद्रावल जलशोधन संयंत्र से कम मिल रहा पानी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यमुना के वजीराबाद बैराज में अमोनिया का स्तर बढ़ने से वजीराबाद और चंद्रावल जलशोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) से जल आपूर्ति बाधित हुई है। इन दोनों संयंत्रों से लगभग 20 प्रतिशत कम पानी मिल रहा है। इससे दिल्ली के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।

30 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित 

मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि, पिछले 10 दिनों से हरियाणा के प्याऊ मनियारी नामक स्थान से डीडी-8 नाले के माध्यम से प्रदूषित पानी यमुना नदी में डाला जा रहा है।

पिछले साल गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत हुई थी। फाइल फोटो।

सीएम आतिशी ने कहा कि हरियाणा से यमुना में गंदा पानी छोड़े जाने के कारण वजीराबाद बैराज में अमोनिया का स्तर इतना अधिक बढ़ गया है कि सोमवार को वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला डब्ल्यूटीपी बंद होने के कगार पर पहुंच गए। इससे दिल्ली के 30 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित होगी।

इन इलाकों में प्रभावित होगी पेयजल आपूर्ति

  • सिविल लाइंस
  • हिंदूराव
  • करोलबाग
  • पहाड़गंज
  • झंडेवालान
  • मोतिया खान
  • राजेंद्र नगर
  • पटेल नगर
  • शादीपुर
  • वजीरपुर
  • पंजाबी बाग
  • जहांगीरपुरी
  • आदर्श नगर
  • मॉडल टाउन
  • शकूर बस्ती
  • किंग्सवे कैंप
  • आजादपुर
  • कालकाजी
  • बाटला हाउस
  • सुखदेव विहार
  • कालिंदी कुंज

नवंबर माह में जहरीले रसयान के कारण यमुना में बहता झाग। फोटो- जागरण आर्काइव

मानसून में भी हुई थी यमुना में अमोनिया की समस्या

एनडीएमसी क्षेत्र में भी जल आपूर्ति बाधित होगी। यहां कई देशों के दूतावासों के साथ ही राष्ट्रपति भवन, संसद व सांसदों के आवास हैं। पिछले वर्ष एक से 27 जनवरी तक यमुना में अमोनिया की अधिकतम मात्रा 1.3 पीपीएम से लेकर 4.5 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) तक थी।

इस बार एक जनवरी को यह बढ़कर 7.80 पीपीएम तक पहुंच गई थी। बीते वर्ष मानसून में भी यमुना में अमोनिया की समस्या हुई थी। अक्टूबर से यह समस्या अधिक बढ़ गई है। इससे आपूर्ति की समस्या हो रही है। अमोनिया का स्तर 2.50 पीपीएम से अधिक होने पर किसी संयंत्र में पानी को साफ करने की क्षमता नहीं है।

आप ने जल संकट से निपटने की व्यवस्था नहीं बनाई : सैनी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोपों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि केजरीवाल की फितरत है, ‘झूठ बोलो और भाग जाओ’। नायब सैनी ने कहा कि आप नेताओं को केवल आरोप लगाना आता है, जबकि दिल्ली में जल संकट को निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं बनाई। आप सरकार में इच्छा शक्ति की कमी है।