विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में पार्क के पास दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाश 55 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर फरार

Published: Fri, 26 Sep 2025 03:57 PM (IST)

दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। मालवीय नगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर इलाके में विजय मंडल पार्क के पास ...और पढ़ें

बाइक सवार बदमाश 55 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर फरार।
बाइक सवार बदमाश 55 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर फरार।

 जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद है आए दिन दिल्ली के अलग अलग इलाकों से हत्या,लूट जेसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

ताजा मामला साउथ दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर इलाके से सामने आया है, जहां शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़ने फायरिंग की गई।

बेगमपुर इलाके के विजय मंडल पार्क में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई । पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 9 बजकर 53 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल मिली कि पार्क के पास गोली चली है और एक शख्स घायल है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि घायल का नाम लखपत सिंह कटारिया है। कटारिया की उम्र करीब 55 वर्ष है और बेगमपुर के ही निवासी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अज्ञात हमलावर बाइक पर आए और उन्होंने अचानक लखपत सिंह पर गोलियां चला दीं। गोली लगते ही घायल को स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'मुझ पर गिद्ध की तरह रखता था नजर, रात में करता था कॉल', हॉस्टल छोड़कर भागी महिला का चैतन्यानंद पर बड़ा खुलासा