विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Pollution: बरसात की बेरुखी ने बिगाड़ी दिल्ली की आबोहवा, दिन-ब-दिन घुल रहा हवा में जहर

By sanjeev GuptaEdited By: Nitin Yadav
Updated: Tue, 31 Oct 2023 08:52 AM (IST)

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2015 से 2023 के दौरान 2021 का अक्टूबर सबसे साफ रहा था। वर्ष 2022 में यह उससे ज ...और पढ़ें

Delhi Pollution: बरसात की बेरुखी ने बिगाड़ी दिल्ली की आबोहवा।
Delhi Pollution: बरसात की बेरुखी ने बिगाड़ी दिल्ली की आबोहवा।

HighLights

  1. साल 2021-2022 की तुलना में अधिक रहा इस वर्ष अक्टूबर में प्रदूषण
  2. अक्टूबर में एक भी दिन अच्छी श्रेणी में नहीं पहुंचा AQI

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। वर्षा की बेरूखी ने इस साल अक्टूबर में ही हवा का हाल ''बेहाल'' कर दिया है। पिछले दो वर्षों की तुलना में अबकी बार ना केवल माह का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) बढ़ गया है बल्कि स्वच्छ हवा के दिन भी घट गए हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2015 से 2023 के दौरान 2021 का अक्टूबर सबसे साफ रहा था। वर्ष 2022 में यह उससे ज्यादा प्रदूषित रहा तो 2023 और भी प्रदूषित दर्ज किया गया है।

अच्छी श्रेणी में नहीं पहुंची एक भी दिन हवा

इस साल एक से 30 अक्टूबर के दौरान एक भी दिन ''अच्छी'' श्रेणी का एक्यूआइ नहीं रहा। ''संतोषजनक'' श्रेणी भी सिर्फ एक ही दिन रही। ''मध्यम'' श्रेणी के 12, ''खराब'' श्रेणी के 13 और ''बहुत खराब'' श्रेणी के चार दिन रहे। मंगलवार को माह का आखिरी दिन भी ''बहुत खराब'' श्रेणी में ही रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: Amrit Kalash Yatra: आज नई दिल्ली जाने से बचें, मिल सकता है लंबा जाम; मेट्रो में भी रहेगी भीड़

सीपीसीबी के पूर्व अपर निदेशक डा. डी साहा के मुताबिक सर्दियों के दिनों में वायु गुणवत्ता में गिरावट मौसमी है। यह पड़ोसी देशों से धूल की घुसपैठ के कारण है। कम हवा की गति प्रदूषकों के संचय की ओर ले जाती है। पराली जलाने, वाहनों के अत्यधिक उपयोग और निर्माण कार्य प्रदूषकों के संचय में सहायता करते हैं। वर्षा के अभाव में हालात और खराब हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के क्रियान्वयन से निश्चित रूप से प्रदूषण का स्तर कम होगा।

2015 से 2023 के दौरान किस साल अक्टूबर माह मे कितने दिन रही किस श्रेणी की हवा

साल अच्छा संतोषजनक सामान्य खराब बेहद खराब गंभीर
2023 0 1 12 13 4 0
2022 2 4 9 10 6 0
2021 1 3 19 8 0 0
2020 0 0 6 16 9 0
2019 0 4 6 14 5 0
2018 0 0 5 16 9 1
2016 0 0 4 20 4 3
2015 0 1 1 17 9 0

2015 से 2023 के दौरान अक्टूबर माह का औसत AQI

साल AQI
2015 264
2016 271
2017 285
2018 268
2019 234
2020 265
2021 173
2022 210
2023 214

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: राजधानी में सामान्य से तीन गुना अधिक प्रदूषण; AQI पहुंचा 347; जहरीली होती जा रही दिल्ली की हवा