विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद आसमान में छाई जहरीली धुंध की मोटी चादर, कई इलाकों का AQI हुआ जानलेवा

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Updated: Mon, 13 Nov 2023 08:18 AM (IST)

Delhi Pollution दिवाली की रात के बाद सोमवार सुबह दिल्ली Delhi AQI और आसपास के इलाके में आसमान में धुंध की मोटी चादर छा गई है जिससे हवा की गुणवत्ता पहल ...और पढ़ें

Delhi Pollution: दिवाली के बाद आसमान में छाई जहरीली धुंध की मोटी चादर।
Delhi Pollution: दिवाली के बाद आसमान में छाई जहरीली धुंध की मोटी चादर।

HighLights

  1. खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिल्ली में प्रदूषण
  2. लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi AQI: दिवाली की रात के बाद सोमवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाके में आसमान में धुंध की मोटी चादर छा गई है, जिससे हवा की गुणवत्ता पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है। साथ ही कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है, जिससे लोगों का सांस लेना भी दूभर हो रहा है।

खतरनाक स्तर पर पहुंची हवा

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता की जानकारी देने वाली एक वेब साइट के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों का AQI 800 से 900 के बीच दर्ज किया गया है।

वेब साइट के मुताबिक, आनंद विहार में एक्यूआई 849, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 553, लोधी रोड 475, आरके पुरम में 421, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 606, मदर डेयरी प्लांट पटपड़गंज 700, पूसा 970, पंजाबी बाग में 449 और अलीपुर में 395 AQI दर्ज किया गया है।

Delhi Pollution

और बिगड़ सकती है दिल्ली की आबोहवा

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर के मौसम में फिर से बदलाव होने की पूरी संभावनाएं हैं।

नोट- यह सभी आंकड़े aqicn.org से लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: इस बार दीपावली के दिन 8 साल में दिल्ली की हवा सबसे अच्छी, पटाखे जलाने से फिर बढ़ सकता है प्रदूषण

ये है प्रदूषण बढ़ने की वजह

सफर (सिस्टम आफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च) के संस्थापक निदेशक डॉ. गुरफान बेग बताते हैं कि अबकी बार दिवाली नवंबर के मध्य में पड़ रही है। इस दौरान ठंडक होगी और पराली जलाने का सीजन भी अपने चरम पर होगा। दूसरा कारण पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद इन पर पूर्णतया रोक कभी नहीं लग पाती। ऐसे में दिवाली के आसपास प्रदूषण कहीं अधिक हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में और बढ़ सकता प्रदूषण, दिवाली पर पटाखे फोड़ने के चलते बिगड़ेगी हवा की गुणवत्ता