विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आफताब का लिया वॉयस सैंपल, श्रद्धा से झगड़े के ऑडियो क्लिप से होगा मिलान; 3D फेस रिकगनिशन टेस्ट भी होगा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Updated: Mon, 26 Dec 2022 11:37 PM (IST)

Shraddha Murder Case श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपित आफताब पूनावाला को वॉयस सैंपलिंग टेस्ट के लिए सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। आफताब पर आरोप है कि उसने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का मर्डर कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए थे।

Shraddha Murder Case: आफताब का वॉयस सैंपल लिया गया।
Shraddha Murder Case: आफताब का वॉयस सैंपल लिया गया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस को श्रद्धा वालकर हत्या मामले में अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस को एक आडियो क्लिप मिली है, जिसमें आरोपित आफताब श्रद्धा से झगड़ा कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये आडियो उस समय की है, जब आरोपित आफताब ने श्रद्धा के साथ मारपीट करना शुरू किया था। दूसरी तरफ सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपित आफताब की आवाज के नमूने लिए।

सीजीओ कांप्लेक्स स्थित सीबीआइ की सीएफएसएल में आवाज के नमूने (वॉयस सैंपल) लिए गए। इस दौरान सीजीओ कांप्लेक्स के अंदर प्रवेश के सभी रास्तों को करीब तीन घंटे तक बंद रखा गया और परिसर में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रही। वहीं, अन्य विभागों के अधिकारियों को उनके पहचान-पत्र देखने के बाद ही सीजीओ कांप्लेक्स परिसर में प्रवेश दिया गया।

कॉल सेंटर से भी लिए आवाज के नमूने

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस को गुरुग्राम स्थित कालसेंटर से भी आवाज के नमूने मिले हैं, जहां आफताब नौकरी करता था। आडियो क्लिप और गुरुग्राम स्थित कालसेंटर से लिए गए आवाज के नमूनों को सीएफएसएल में लिए गए आवाज के नमूनों से मिलान कराया जाएगा।

पुलिस को श्रद्धा मामले में मिल सकते हैं अहम सुराग

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आडियो क्लिप की सत्यता की जांच के लिए आरोपित आफताब के आवाज के नमूने लिए गए हैं। इस क्लिप से पुलिस को श्रद्धा मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं। इस आडियो क्लिप से हत्या के उद्देश्य का पता लग सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुंबई का एक वीडियो भी मिला है। इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, लिहाजा जांच टीम भी पूनावाला का फेस रिकॉग्निशन टेस्ट कराने की तैयारी में है। इस प्रक्रिया के दौरान पूनावाला की 3डी तस्वीर ली जाएगी। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि वह कथित वीडियो में अपनी मौजूदगी से इनकार नहीं कर सके।

दिल्ली पुलिस आवाज के नमूनों के लिए आफताब को सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीजीओ कांप्लेक्स स्थित सीबीआइ की सीएफएसएल लेकर पहुंची। आरोपित के आवाज के नमूने लेने की कार्रवाई करीब तीन घंटे चली और करीब डेढ़ बजे पुलिस आरोपित को सीजीओ कांप्लेक्स के पिछले गेट से लेकर तिहाड़ जेल के लिए रवाना हो गई।

तीन घंटे तक बंद रहा प्रवेश

आफताब पर रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला (एफएसएल) में पालीग्राफी टेस्ट के बाद बाहर ले जाते हुए जानलेवा हमला हो चुका है। ऐसे में पुलिस उसकी सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आफताब को सोमवार सुबह सख्त सुरक्षा घेरे के बीच सीएफएसएल लाया गया। इस दौरान सीजीओ कांप्लेक्स परिसर में मीडियाकर्मियों व अन्य अनधिकृत लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया। इन रास्तों को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर करीब डेढ़ बजे तक बंद रखा गया।

ये भी पढ़ें- 

श्रद्धा मर्डर केस: DNA मिलान के बाद दो और रिपोर्ट का इंतजार, AIIMS में होगा हड्डियों का पोस्टमार्टम

श्रद्धा के पीठ पीछे कई लड़कियों से संबंध रखता था आफताब, कबूलनामे में कहा- उसकी हत्या का कोई अफसोस नहीं