विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: रिक्शे को धक्का लगाने का किया विरोध तो आरोपी ने शख्स पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

By Ritu RanaEdited By: Nitin Yadav
Updated: Sun, 08 Oct 2023 11:19 AM (IST)

दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एक रिक्शा चालक को चाकू मारकर भाग रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित रिक्शा चालक प्रभु मूल रूप से ...और पढ़ें

Delhi: रिक्शे को धक्का लगाने का किया विरोध तो आरोपी ने शख्स पर किया चाकू से हमला।
Delhi: रिक्शे को धक्का लगाने का किया विरोध तो आरोपी ने शख्स पर किया चाकू से हमला।

HighLights

  1. रिक्शे को धक्का लगाने का किया विरोध तो मारा चाकू
  2. आरोपी हर रोज रिक्शे को धक्का लगाकर शख्स को परेशान करता था

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एक रिक्शा चालक को चाकू मारकर भाग रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित रिक्शा चालक प्रभु मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला है जो आनंद विहार बस अड्डे के पास फुटपाथ पर रहता है।

घायल रिक्शा चालक अनिल सिंह गाजीपुर में रहता है। पुलिस ने आरोपित के पास से वारदात में प्रयुक्त नारियल काटने वाला चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत करके मामले की जांच कर रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमृता गुगुलोथ ने बताया कि आरोपित रिक्शा चालक अनिल के रिक्शे को अक्सर धक्का मारकर भाग जाता था। शुक्रवार शाम अनिल रिक्शे पर गाजीपुर मंडी से माल लेकर टेल्को फ्लाइओवर के पास से गुजर रहा था।

यह भी पढ़ें: Delhi: नगर निगम की टीम ने कोचिंग सेंटरों पर की बड़ी कार्रवाई, नौ कोचिंग और सात लाइब्रेरी सील

इसी दौरान आरोपित ने एक बार फिर उसके रिक्शा को धक्का मार दिया, जिससे वह परेशान होने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपित ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से भागने लगा और तभी पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: दिल्ली के अभिषेक ने तय किया तीरंदाज से सहायक आयुक्त तक का सफर, साल 2013 में मिली थी नौकरी