विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: दिल्ली सरकार के अधिकारी ही नहीं, कई लड़कों ने भी बनाया था नाबालिग पीड़िता को हवस का शिकार

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Updated: Fri, 15 Sep 2023 12:50 PM (IST)

Delhi Crime दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास विभाग के निलंबित उपनिदेशक प्रेमोदय खाखा पर कई महीनों तक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के दूसरी बार ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार के अधिकारी ही नहीं, कई लड़कों ने भी बनाया था नाबालिग पीड़िता को हवस का शिकार।
दिल्ली सरकार के अधिकारी ही नहीं, कई लड़कों ने भी बनाया था नाबालिग पीड़िता को हवस का शिकार।

HighLights

  1. किशोरी ने दूसरी बार बयान में किया चौंकाने वाला खुलासा
  2. अधिकारी ही नहीं, कई लड़कों ने भी की नाबालिग पीड़िता हैवानियत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली सरकार के महिला और बाल विकास विभाग के निलंबित उपनिदेशक प्रेमोदय खाखा पर कई महीनों तक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के दूसरी बार दिए बयान में चौंकाने वाला खुलासा किया है। किशोरी ने अपने बयान में बताया कि उसके साथ पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में भी कई लड़कों ने कई बार दुष्कर्म किया था।

बताया जा रहा है कि किशोरी ने दूसरी बार सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दिए बयान में यह बात बताई है।किशोरी के बयान के बाद उत्तर पूर्वी जिले के उस्मानपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म की अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अलग है ये मामला: पुलिस

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाने में पीड़ित लड़की की शिकायत पर दुष्कर्म का एक और नया मामला दर्ज किया है। लडकी ने 161 CrPC बयान में बताया कि उस्मानपुर एरिया में भी उसके साथ कुछ लड़कों ने (अलग-अलग समय) गलत काम किया (इसमें प्रेमोदय खाखा आरोपी नहीं है) यह उत्तरी पूर्वी जिला का मामला है।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की मौत; पांच की हालत गंभीर