विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 'खराब से बहुत खराब' के बीच में AQI

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Updated: Fri, 21 Oct 2022 08:53 PM (IST)

Delhi Pollution दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक वर्तमान में 262 है जो खराब श्रेणी में आता है। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) का एक्यूआई 327 पर पहुंच गया है जो बहुत खराब के अंतर्गत आता है।

जहरीली हवा में सांस ले रहे दिल्लीवासी, 'खराब से बहुत खराब' के बीच में AQI
जहरीली हवा में सांस ले रहे दिल्लीवासी, 'खराब से बहुत खराब' के बीच में AQI

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वर्तमान में 262 है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) का एक्यूआई 327 पर पहुंच गया है, जो 'बहुत खराब' के अंतर्गत आता है।

सिस्टम आफ एयर क्वालिटी वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक, दिल्ली में मथुरा रोड का एक्यूआई 293 है, जो खराब स्थिति में आता है। गुरुग्राम की स्थिति दिल्ली से बेहतर है, जिसका एक्यूआई 156 है। यह मध्यम श्रेणी में आता है।

दिवाली पर और ज्यादा हो सकती है हवा खराब

सफर का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों के बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद न के बराबर है। सोमवार को दिल्ली में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी होती है। हालांकि दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पटाखों की खरीद-फरोख्त और फोड़ने पर रोक लगा दी है।

AQI से वायु प्रदूषण का चलता है पता

वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) एक नंबर होता है जिसके जरिए हवा की गुणवत्ता को आंका जाता है। इससे वायु में मौजूद प्रदूषण के स्तर का भी पता लगाया जाता है। एक्यूआई की रीडिंग के आधार पर हवा की गुणवत्ता को छह कैटेगरी में बांटा गया है। शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 के बीच AQI को गंभीर माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: वायु प्रदूषण से दिल्ली वालों को राहत नहीं, दिवाली से पहले ही खराब हुई हवा; AQI 200 के पार