यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली मेट्रो में बड़ा हादसा, रेड लाइन पर टूटा ओएचई तार, कई स्टेशनों पर फंसे यात्री हो रहे परेशान
दिल्ली मेट्रो की रेडलाइन पर बड़ा हादसा हो गया है। रेड लाइन पर ओएचई तार टूट गया है। इससे इंद्रलोक से पीतमपुरा के बीच मेट्रो का परिचालन प्रभावित हो गया है। लोग इसके कारण काफी परेशान हो रहे हैं। इधर मेट्रो के कर्मचारी ठीक करने के लिए लगे हुए हैं।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली मेट्रो की रेडलाइन पर बड़ा हादसा हो गया है। रेड लाइन पर ओएचई तार टूट गया है। इससे इंद्रलोक से पीतमपुरा के बीच मेट्रो का परिचालन प्रभावित हो गया है। लोग इसके कारण काफी परेशान हो रहे हैं। इधर मेट्रो के कर्मचारी ओएचई को ठीक करने के लिए लगे हुए हैं। वहीं रेड लाइन के नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
इधर यात्रियों का गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। सभी परेशान होकर जल्द से जल्द इसके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में मेट्रो यहां के लोगों के लिए लाइफ लाइन बन गई है। इसमें हजारों-लाखों यात्री हर दिन सफर करते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कारण जब से केंद्र सरकार ने जनता कर्फ्यू और लाकडाउन लगाया था तब से कुछ समय के लिए इसके पहिए थम गए थे मगर बाद में सरकार ने इसे चलाने की इजाजत दे दी। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना के केस बढ़ते ही मेट्रो यात्रियों के लिए कुछ प्रतिबंध समय-समय पर लागू होते रहे हैं लेकिन ताजा अपडेट की बात की जाए तो इसमें सभी सीटों पर बैठकर यात्रा करने की अनुमति दे दी गई है।

वहीं, यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण उनकी मांग है कि पहले की व्यवस्था लागू हो जिसमें यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते थे। उनकी दलील है कि दिल्ली में सबकुछ खोल दिया गया है। पिछले एक सप्ताह से प्राइवेट के बाद सरकारी दफ्तर भी 100 फीसद क्षमता के साथ खुल गए हैं। ऐसे में लोग आवाजाही के लिए मेट्रो में भीड़ बढ़ रही है। हालांकि 100 प्रतिशत सीटिंग क्षमता के साथ रफ्तार भर रही मेट्रो में यात्रियों को दिक्कत आ रही है। इसके कारण स्टेशनों के बाहर फिर लंबी-लंबी लाइनें लग जाती है। इसलि उनकी मांग है कि जल्द से जल्द खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति दी जाए।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, कोहरा व गरज के साथ बारिश को लेकर जानिए IMD का ताजा अपडेट
ये भी पढ़ें- मौसम विभाग की ओर से आई दिल्ली-एनसीआर के लोगों को खुश कर देने वाली खबर
ये भी पढ़ें- खुशखबरी: दिल्ली सरकार ने महिला चालकों के लिए की ये घोषणाएं, नियमों में ढील के साथ किए कई अन्य परिवर्तन
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन है देखना तो सबसे पहले कर लें ये काम, नहीं तो लौटना पड़ेगा निराश
ये भी पढ़ें- 70 किलोमीटर, 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, पढ़िए फिल्मी स्टाइल में पकड़े गए दोनों बदमाशों की पूरी कहानी

