यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के टॉप-10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल, लिस्ट में अमेरिका के सबसे ज्यादा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। दिल्ली ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport Delhi) के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। दिल्ली एयरपोर्ट 2023 के लिए दुनिया के सबसे 10 व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में शामिल हुआ है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई, ACI) वर्ल्ड ने यह लिस्ट जारी की है।
एसीआई के अनुसार, अमेरिका का हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इस सूची में सबसे ऊपर है। उसके बाद दुबई और तीसरे पर डलास एयरपोर्ट है। सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में पांच हवाई अड्डे अमेरिका के हैं। दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट लिस्ट में 10वें नंबर है।
850 करोड़ लोगों ने की हवाई यात्रा
एसीआई का कहना है कि 2023 में पूरी दुनिया में 8.5 बिलियन (850 करोड़) यात्रियों ने हवाई यात्रा की। जो कोरोना महामारी से पहले यात्रियों की संख्या का 93.8 प्रतिशत है। जबकि वर्ष 2022 की तुलना में 27.2 प्रतिशत अधिक है।
अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात में सुधार होकर घरेलू यातायत के करीब आ गया है। जिसने उद्योग के पुनरुत्थान और विस्तार को बढ़ावा देने में जरूरी भूमिका निभाई है।
दिल्ली एयरपोर्ट से कितने यात्री गुजरे
दिल्ली के एयरपोर्ट ने 2023 में 7.22 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभाला। वहीं, 2022 में हवाई अड्डा नौवें स्थान पर था।
अन्य एयरपोर्ट से कितने यात्री गुजरे
पहले स्थान पर मौजूद हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 10.46 करोड़ से अधिक यात्रियों ने यात्राएं की। इसके बाद दुबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट ने 8.69 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभाला। डलास फोर्थ वर्थ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा ने 2023 में 8.17 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभाला।
सूची में चौथे स्थान पर लंदन का हीथ्रो हवाई अड्डा, पांचवे पर टोक्यो का हानेडा हवाई अड्डा, छठे पर डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सातवें पर इस्तांबुल हवाई अड्डा, आठवें पर लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और नौंवे पर शिकागो का ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
किसी हवाई अड्डे के लिए यात्री संख्या में हवाई जहाज में चढ़ने वाले वाले और हवाई जहाज से उतरने वाले यात्री शामिल होते हैं, और जो लोग पारगमन करते हैं उन्हें एक बार गिना जाता है
