विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi High Court में तीन और नए जजों की नियुक्ति, जानिए शपथ लेने वालों में कौन-कौन

Published: Thu, 24 Jul 2025 10:46 AM (IST)

दिल्ली उच्च न्यायालय में आज तीन नए न्यायाधीशों न्यायमूर्ति विनोद कुमार न्यायमूर्ति शैल जैन और न्यायमूर्ति मधु जैन की नियुक्ति ...और पढ़ें

दिल्ली हाईकोर्ट में तीन जजों की नियुक्ति हुई।
दिल्ली हाईकोर्ट में तीन जजों की नियुक्ति हुई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) में आज तीन और न्यायाधीशों की नियुक्ति हुई है। न्यायमूर्ति विनोद कुमार, न्यायमूर्ति शैल जैन और न्यायमूर्ति मधु जैन ने शपथ ली।

बता दें कि इन तीनों जजों की नियुक्तियों के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में जजों की संख्या स्वीकृत 60 जजों पर 43 हो गई है।

इससे पहले हाल ही में विभिन्न हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किए गए छह न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने शपथ दिलाई थी।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने मई माह में विभिन्न हाई कोर्ट के न्यायाधीशों का दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरण करने की संस्तुति की थी।

इन न्यायधीशों ने ली शपथ

  • न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव
  • न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे
  • न्यायमूर्ति विवेक चौधरी
  • न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल
  • न्यायमूर्ति अरुण मोंगा
  • न्यायमूर्ति ओपी शुक्ला