विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेटिंग ऐप से शुरू हुई चैटिंग, लड़की को मिलने के लिए चाय की दुकान पर बुलाया, फिर घर ले जाकर जबरदस्ती बनाए संबंध

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Thu, 26 Oct 2023 12:18 PM (IST)

लड़की का आरोप है कि आरोपी शख्स ने जोर डालकर 18 जनवरी 2023 को उसे देर रात मिलने के लिए ...और पढ़ें

लड़की ने शख्स पर जबरदस्ती संबंध बनाने का आरोप लगाया।
लड़की ने शख्स पर जबरदस्ती संबंध बनाने का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गुलाबी बाग थाना क्षेत्र में एक लड़की ने शख्स पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि 17 जनवरी 2023 को डेटिंग ऐप Bumble के जरिये उसकी एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई।

देर रात मिलने के लिए बुलाया

लड़की का आरोप है कि आरोपी शख्स ने जोर डालकर 18 जनवरी 2023 को उसे देर रात मिलने के लिए बुलाया। देर हो जाने के कारण उसने पहले तो मना कर दिया, लेकिन एक स्थानीय चाय की दुकान पर मिलने के लिए कहने पर वह तैयार हो गई।

इसके बाद वह उसे रात करीब तीन बजे दिल्ली के बसंत नगर स्थित अपने घर पर ले गया। यहां शख्स ने कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

Also Read-

डेटिंग ऐप से 24 घंटे की जान-पहचान और मुलाकात...फिर तीन दिन बाद आया युवक को होश, तब तक लड़की कर गई थी ये कांड

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर 24 अक्टूबर 2023 को आईपीसी की धारा 376 के तहत गुलाबी बाग थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। मामले में पूछताछ कर आरोपी युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।