Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे अरविंद केजरीवाल', बैठक के बाद एक सुर में बोले सभी AAP विधायक

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 07:57 PM (IST)

    बैठक के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि सभी विधायकों ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल ही सीएम बने रहें जेल से ही सरकार चलेगी क्योंकि दिल्ली ...और पढ़ें

    सीएम केजरीवाल ने AAP विधायकों की बुलाई बैठक
    सीएम केजरीवाल ने AAP विधायकों की बुलाई बैठक

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई। बैठक के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री बने रहने का आग्रह किया, चाहे वह गिरफ्तार ही क्यों न हो जाएं।

    जेल से काम करने के लिए जाएंगे कोर्ट- आतिशी

    दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया तो हम जेल से काम करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। आतिशी ने कहा, "कोर्ट से हम परमिशन लेंगे कि कैबिनेट की मीटिंग जेल के अंदर हो सके। जरूरत होगी तो सारे अफसर वहां पर जाएंगे। अगर जरूरत हुई तो हम वहां पर कैबिनेट मीटिंग की फाइल ले जाने की कोर्ट से परमिशन लेंगे। दिल्ली की सरकार अरविंद केजरीवाल जेल से चलाएंगे।"

    जनता ने सरकार चलाने का जनादेश दिया- सौरभ भारद्वाज

    बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन जारी किया था। हालांकि, अरविंद केजरीवाल समन को राजनीतिक रूप से प्रेरित करार देते हुए ईडी के सामने 02 नवंबर को पेश नहीं हुए। अब आप विधायकों की बैठक के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सभी विधायकों ने कहा कि अगर केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं तो भी वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे, क्योंकि दिल्ली की जनता ने सरकार चलाने का जनादेश दिया है। 

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में अघोषित हेल्थ इमरजेंसी: आंखों में जलन, सांसों पर संकट... स्कूल बंद और सख्त प्रतिबंध; प्रदूषण से हालात चिंताजनक

    जेल के अंदर बैठकें करेंगे

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसे लग रहा है कि हम सभी भी जल्द जेल में होंगे। हो सकता है कि आतिशी को जेल नंबर 02 में और मुझे जेल नंबर 01 में रखा जाएगा और हम जेल के अंदर बैठकें करेंगे। खास बात है कि पिछले हफ्ते मंत्री राजकुमार आनंद के आवास पर ईडी ने छापा मारा था। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के दो बड़े नेता जेल में बंद हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले केजरीवाल सरकार का तोहफा, इन 80 हजार कर्मचारियों को मिलेगा बोनस